हरियाणा के कपड़ा कारोबार को केंद्र का बड़ा सहारा, 183 यूनिट्स को मिला ₹54.81 करोड़ का आधुनिकीकरण पैकेज
चंडीगढ़। हरियाणा के टेक्सटाइल उद्योग को तकनीकी रूप से मजबूत और आधुनिक बनाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से पिछले तीन वर्षों में महत्वपूर्ण वित्तीय सहायता दी गई है। राज्य की 183 सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) इकाइयों को मशीनरी के आधुनिकीकरण और तकनीकी उन्नयन के लिए कुल ₹54.81 करोड़ की कैपिटल इन्वेस्टमेंट सब्सिडी जारी की गई है। सरकार की इस सहायता का उद्देश्य कपड़ा उद्योग की उत्पादन क्षमता बढ़ाने, पुरानी मशीनरी को आधुनिक तकनीक से बदलने और भारतीय टेक्सटाइल इकाइयों को घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय बाजार में अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने से जुड़ा है। यह जानकारी संसद के मानसून…
