आज दिल्ली पहुंचेंगे CM भगवंत मान, गुरुग्राम जेल में संजीव अरोड़ा से मुलाकात; ईडी केस और आगे की रणनीति पर नजर
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार को दिल्ली पहुंचेंगे और इसके बाद गुरुग्राम जेल में बंद पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा से मुलाकात करेंगे। ईडी की कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में चल रहे अरोड़ा से मुख्यमंत्री की यह मुलाकात राजनीतिक और कानूनी दोनों लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। माना जा रहा है कि बैठक के दौरान मौजूदा परिस्थितियों, मामले से जुड़े घटनाक्रम और आगे की कानूनी प्रक्रिया को लेकर चर्चा हो सकती है। संजीव अरोड़ा इस समय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग मामले में न्यायिक हिरासत में हैं। ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग…
