अनुराग ठाकुर का विपक्ष पर हमला: चुनाव हारने पर ईवीएम और चुनाव आयोग पर उठाते हैं सवाल, मतदाता सूची पर मांगा जवाब
गगल में बोले भाजपा सांसद—लोकतांत्रिक संस्थाओं पर आरोप लगाने के बजाय तथ्य सामने रखें विरोधी दल, मतदाता सूची से नाम हटाने के मुद्दे पर भी उठाए सवाल गगल। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने मतदाता सूची में संशोधन और संवैधानिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल चुनाव में हार मिलने के बाद चुनाव आयोग, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और अन्य संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध करने और अपनी बात रखने का अधिकार सभी को है, लेकिन…
