रिकॉर्ड बिजली मांग के बावजूद पंजाब में हालात काबू में, सभी थर्मल यूनिट पूरी क्षमता से चालू: मंत्री सौंध
पंजाब में पिछले दिनों गहराए बिजली संकट के बीच राज्य सरकार ने अब स्थिति सामान्य होने का दावा किया है। बिजली मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध ने सोमवार को कहा कि तकनीकी दिक्कतों को दूर कर प्रदेश के सभी 10 थर्मल यूनिट पूरी क्षमता के साथ संचालित किए जा रहे हैं। उनके मुताबिक राज्य में अब बिजली आपूर्ति को लेकर गंभीर संकट का दौर निकल चुका है और आवासीय, वाणिज्यिक, औद्योगिक तथा कृषि क्षेत्र के उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। लुधियाना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सौंध ने कहा कि पंजाब में बिजली की मांग लगातार…
