सितंबर में पंजाब आएंगे राहुल गांधी! बस यात्रा से चुनावी अभियान को धार देने की तैयारी
पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संभावित पंजाब दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस में हलचल बढ़ गई है। पार्टी के अंदर चल रही खींचतान और गुटबाजी के बीच राहुल गांधी का यह दौरा संगठन के लिए काफी अहम माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी के सितंबर के दूसरे सप्ताह तक पंजाब पहुंचने की संभावना है। उनके दौरे का अंतिम कार्यक्रम कांग्रेस हाईकमान की मंजूरी के बाद अगले दो-तीन दिनों में जारी किया…
