निजी स्कूलों की फीस पर सरकार का शिकंजा, पंजाब में अब मनमानी बढ़ोतरी पर लगेगी रोक
कैबिनेट की मंजूरी के बाद फीस नियंत्रण का नया ढांचा तैयार, नियम तोड़ने वाले स्कूलों पर जुर्माने से लेकर मान्यता रद्द होने तक की कार्रवाई संभव पंजाब में निजी स्कूलों द्वारा लगातार बढ़ाई जा रही फीस को लेकर अभिभावकों की शिकायतों के बीच राज्य सरकार ने बड़ा और निर्णायक कदम उठाया है। शिक्षा को आम लोगों की पहुंच में बनाए रखने के उद्देश्य से पंजाब मंत्रिमंडल ने एक नए अध्यादेश को मंजूरी दी है, जिसके लागू होने के बाद निजी स्कूलों की फीस बढ़ाने की प्रक्रिया पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। सरकार का दावा है कि नया कानून शिक्षा क्षेत्र…
