हरियाणा में दिवाली के दिन बड़े स्तर पर जज बदले:ट्रांसफर लिस्ट में 27 नाम, इनमें से 26 को तुरंत चार्ज छोड़ने का आदेश

हरियाणा में दिवाली के दिन बड़े स्तर पर जज बदले:ट्रांसफर लिस्ट में 27 नाम, इनमें से 26 को तुरंत चार्ज छोड़ने का आदेश हरियाणा में दिवाली के दिन बड़े स्तर पर जज बदल दिए गए। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से जारी ट्रांसफर लिस्ट में 27 न्यायिक अधिकारियों के नाम शामिल हैं। ट्रांसफर ऑर्डर में लिखा है कि लिस्ट में 18 नंबर पर मनीष दुआ को छोड़कर अन्य अधिकारी अपने वर्तमान कार्यभार को तुरंत छोड़ कर अपने नए कार्यभार को संभालें। मनीष दुआ का ट्रांसफर एवं नियुक्ति 3 नवंबर 2025 से प्रभावी होगी। ऑर्डर में लिखा है कि संबंधित जिला एवं सत्र न्यायाधीश यह सुनिश्चित करेंगे कि यदि कोई अधिकारी सांसदों, विधायकों के मामलों से निपट रहा है, तो ऐसे मामलों को वहां निर्धारित अगली तारीख से पहले ही सक्षम क्षेत्राधिकार वाले किसी अन्य न्यायालय को सौंप दिया जाए। तीन जिलों के लिए ये ऑर्डर
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के ऑर्डर में लिखा है कि पंचकूला, फरीदाबाद और गुरुग्राम में विशेष रूप से पॉक्सो अधिनियम के तहत अपराधों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट की स्थापना की है। इसका आदेश चाइल्ड रेप की घटनाएं बढ़ने का स्वतः संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने दिया था। यहां देखिए पूरी लिस्ट…

गुरुग्राम में एयर इंडिया फ्लाइट सेफ्टी ऑडिटर की मौत:पीजी में बिस्तर पर मिला शव, पुलिस बोली- हार्टअटैक आया; मुंबई का रहने वाला

गुरुग्राम में एयर इंडिया फ्लाइट सेफ्टी ऑडिटर की मौत:पीजी में बिस्तर पर मिला शव, पुलिस बोली- हार्टअटैक आया; मुंबई का रहने वाला गुरुग्राम के सेक्टर-30 में शिवा अस्पताल के पास स्थित गौरव पीजी में रहने वाले एयर इंडिया के फ्लाइट सेफ्टी ऑडिटर की अचानक मौत हो गई है। मृतक की पहचान प्रफुल्ल सांवत के रूप में हुई है। वह मूल रूप से मुंबई का रहने वाला था और गौरव पीजी में अकेले रहता था। सूचना मिलने के बाद सेक्टर 40 थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार, शव को रात 9 बजे की फ्लाइट से मुंबई ले जाया जाएगा। ब्रेकफास्ट करके बिस्तर पर लेट गया पीजी स्टाफ ने पुलिस को बताया कि प्रफुल्ल ने सुबह नाश्ता किया और इसके बाद अपने कमरे में बिस्तर पर लेट गया। उसने केयरटेकर को दोपहर के भोजन के लिए यूपीआई के माध्यम से पैसे भेजे थे। जब केयरटेकर ने लंच के बारे में पूछने के लिए उसे कॉल किया, तो प्रफुल्ल ने फोन नहीं उठाया। कॉल नहीं उठाई तो केयर टेकर पहुंचा बार-बार कॉल करने पर भी कोई जवाब न मिलने पर केयरटेकर उसके कमरे तक पहुंचा। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और मोबाइल की घंटी बज रही थी। इसकी सूचना तुरंत सेक्टर 40 थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह दरवाजा खुलवाया, जहां प्रफुल्ल बिस्तर पर मृत अवस्था में पाया गया। कोई दिक्कत नहीं बताई पीजी के स्टाफ ने पुलिस को बताया कि प्रफुल्ल की दिनचर्या सामान्य थी और उसने सुबह तक कोई दिक्कत नहीं थी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की है, ताकि घटना की और जानकारी प्राप्त की जा सके। साथ ही पीजी के अन्य कर्मचारियों और निवासियों से पूछताछ की गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाया जांच अधिकारी विनित चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत का कारण हार्ट अटैक प्रतीत होता है। शव पर किसी तरह की चोट या अपराध के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसके बाद प्रफुल्ल के परिजनों को सूचित किया गया। उनके पहुंचने के बाद एयर इंडिया की तरफ से शव को मुंबई ले जाने की व्यवस्था की गई है।

यमुनानगर में शॉर्ट सर्किट, वूल हाउस में लगी आग:लाखों रुपए का सामान जलकर राख, कई दिनों से बंद थी दुकान

यमुनानगर में शॉर्ट सर्किट, वूल हाउस में लगी आग:लाखों रुपए का सामान जलकर राख, कई दिनों से बंद थी दुकान यमुनानगर में आज दोपहर को रेलवे रोड स्थित विश्वकर्मा मोहल्ले में स्थित एक वूल हाउस शाॅप में आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि अंदर रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राखा हो गया। सूचना मिलते ही डायल-112 और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद तीन गाड़ियों द्वारा आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हादसे में कोई जान का नुकसान तो नहीं है, लेकिन नुकसान लाखों में हुआ है। आग की लपटों ने तीन मंजिला दुकान को अपने कब्जे में ले लिया और अंदर रखी एक-एक चीज को जला डाला। रॉड से तोड़े शटर दमकल अधिकारी जरनैल सिंह ने बताया कि उन्हें करीब 12 बजे सूचना मिली थी कि विश्वकर्मा मोहल्ले में एक वूल की दुकान में आग लग गई है। सूचना मिलते ही वह तुरंत कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि दुकान के शटर बंद से और उनके नीचे से धुआं निकल रहा था। उन्होंने लोहे की रॉड के साथ दुकान के शटर तोड़े और पानी की बौछारों से आग पर काबू पाना शुरू किया। आग इतनी भयावह थी कि करीब दो घंटे तीन गाड़ियों से उस पर काबू पाया गया। दुकान में रखा सारा साामन जलकर राख हो गया है। कई दिन से बंद भी दुकान दुकानदार ने बताया कि हाल ही में उसने दुकान में सर्दियों के लिए स्टॉक भरा था। ऐसे में वह भी सारा जलकर राख हो चुका है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी जल चुके हैं। सूचना मिलते ही थाना सिटी पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों को आग से दूर रहने को कहा। एएसआई अनिल कुमार ने कहा कि आग पर काबू पा लिया है, लेकिन नुकसान काफी हुआ है। आसपास के घर तुरंत खाली करवा दिए गए थे। दुकान के घर में किसी की मृत्यु हो चुकी थी इसलिए दुकान काफी दिन से बंद थी।

फरीदाबाद में जीजा ने साले को मारी गोली:जमीन विवाद के चलते हुए विवाद, बात करते हुए किया फायर, लहूलुहान छोड़ हुआ फरार

फरीदाबाद में जीजा ने साले को मारी गोली:जमीन विवाद के चलते हुए विवाद, बात करते हुए किया फायर, लहूलुहान छोड़ हुआ फरार हरियाणा में फरीदाबाद के में जमीनी विवाद को लेकर जीजा ने अपने साले को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल साले को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सारण थाना पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही फरार आरोपी जीजा की तलाश में जुट गई है। सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए, क्या है पूरा मामला… पुलिस ने जांच शुरू की
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पर्वतीय कॉलोनी पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घायल रॉबिन का बयान दर्ज कर लिया है। आरोपी आशीष के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई संभावित ठिकानों पर छापामारी शुरू कर दी है।

सिरसा में शराबी पिकअप ड्राइवर का आतंक:पहले कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटता ले गया; फिर अस्पताल की दीवार तोड़ी

सिरसा में शराबी पिकअप ड्राइवर का आतंक:पहले कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटता ले गया; फिर अस्पताल की दीवार तोड़ी सिरसा के डबवाली के चौटाला रोड पर रविवार देर रात एक शराबी पिकअप चालक ने भीषण हादसा कर दिया। एनएच-54 पर हुई इस घटना में पिकअप ने पहले एक खड़ी कार को टक्कर मारी, फिर उसे घसीटते हुए रेनबो अस्पताल की दीवार तोड़ दी और अंत में एक ट्रांसफार्मर के पोल से जा टकराई। यह हादसा रात करीब 11:09 बजे हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रांसफॉर्मर नीचे गिर गया, जिसकी तेज आवाज से आसपास के लोग सहम गए। पिकअप चालक की पहचान हनुमानगढ़, राजस्थान के गांव सिलबाला खुर्द निवासी संदीप सिंह के रूप में हुई है। वह गाड़ियों की बैटरियां लेकर पंजाब के बुढलाड़ा जा रहा था। कार को कई मीटर घसीटा, अस्पताल की दीवार तोड़ी चालक संदीप सिंह ने बताया कि उसे समझ नहीं आया कि गाड़ी कैसे अनियंत्रित हुई। पिकअप ने पहले गांव डबवाली निवासी प्रदीप सिंह की अस्पताल के बाहर खड़ी रिट्ज कार को टक्कर मारकर बुरी तरह घसीटा, उसे उल्टी दिशा में घुमाया और फिर अस्पताल की दीवार तोड़ते हुए ट्रांसफॉर्मर के पोल से टकरा गई। कार में नहीं बैठा था कोई हादसे के तुरंत बाद डॉ. सुखविंदर सिंह, अस्पताल स्टाफ और मरीज बाहर आ गए। सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारी और पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस वक्त रिट्ज कार में कोई नहीं था और चौटाला रोड पर भी वाहनों की आवाजाही कम थी, जिससे कोई बड़ा जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

हिसार की टीना शर्मा KBC में देखेंगी:कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर दिखाएंगी हुनर, आज रात होगा होगा प्रसारण

हिसार की टीना शर्मा KBC में देखेंगी:कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर दिखाएंगी हुनर, आज रात होगा होगा प्रसारण हरियाणा के हिसार जिले के उकलाना मंडी की प्रतिभाशाली बेटी टीना शर्मा ने अपने संघर्ष, मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर वह मुकाम हासिल किया है, जिसका सपना देश का हर युवा देखता है। टीना शर्मा, जोकि लोटस इंटरनेशनल स्कूल उकलाना की पूर्व अध्यापिका हैं और हाल ही में नोएडा में विवाह बंधन में बंधी हैं। अब वह देश के सबसे चर्चित टीवी शो “कौन बनेगा करोड़पति” (KBC) में अमिताभ बच्चन के सवालों के जवाब देती नजर आएंगी। कार्यक्रम का प्रसारण दीपावली के पावन अवसर पर 21 अक्टूबर की रात्रि 9 बजे सोनी टीवी पर किया जाएगा। इस विशेष एपिसोड में टीना शर्मा अपनी बुद्धिमत्ता और आत्मविश्वास से दर्शकों के दिल जीतने को तैयार हैं। कौन बनेगा करोड़पति में खेलना सपना था : टीना शर्मा टीना शर्मा ने बताया कि उनका सपना था कि वह कभी “कौन बनेगा करोड़पति” के मंच पर पहुंचें और महानायक अमिताभ बच्चन से आमने-सामने बातचीत करें। उनकी हिम्मत, लगन और निरंतर प्रयासों ने आखिरकार यह सपना साकार कर दिखाया। दीपों के पर्व दीपावली पर उनका यह विशेष एपिसोड उनके और पूरे क्षेत्र के लिए एक यादगार पल बनने जा रहा है। टीना की सफलता की खबर से उकलाना क्षेत्र में खुशी की लहर है। नगरवासी और उनके जानने वाले गर्व का अनुभव कर रहे हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।

पंचकूला में हाईकोर्ट की महिला वकील की मौत:स्कूटी पर दवा लेने जा रही थी, ट्रैक्टर-ट्राली ने कुचला; पिता जादूगर हैं

पंचकूला में हाईकोर्ट की महिला वकील की मौत:स्कूटी पर दवा लेने जा रही थी, ट्रैक्टर-ट्राली ने कुचला; पिता जादूगर हैं हरियाणा के पंचकूला में महिला वकील की ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मौत हो गई। महिला वकील के पिता की शिकायत पर पिंजौर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रैक्टर-ट्राॅली को अपने कब्जे में लिया है। हादसे के बाद से ट्रैक्टर ड्राइवर फरार है। पंचकूला के पिंजौर निवासी अनिल कुमार ने बताया कि वह जादूगर का काम करता है। उसकी बेटी जेनिफर हाईकोर्ट मे बतौर वकील प्रैक्टिस करती थी। 18 अक्टूबर की शाम को वह धर्मपुर मेडिकल स्टोर से छोटी बहन नैंसी के लिए दवा लेने के लिए जा रही थी। जेनिफर के साथ मैं भी स्कूटी पर था। पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली ड्राइवर ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर ड्राइवर ने ट्राली का पिछला टायर जेनिफर के गर्दन से निकाल लिया। जिसमें जेनिफर बेहोश हो गई। उसे पिंजौर के सरकारी अस्पताल में लेकर गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। जेनिफर अभी अविवाहित थी। सदमे के कारण मैं पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल नहीं पहुंच सका। एक दिन बाद मैं सामान्य हुआ तो पोस्टमॉर्टम करवाया है। कर लिया है मामला दर्ज: ASI रोशनलाल
पिंजौर थाना के जांच अधिकारी ASI रोशनलाल ने बताया कि पीड़ित पिता की शिकायत पर आरोपी ट्रैक्टर ट्रॉली ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। ड्राइवर अभी फरार है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रोहतक में 3 बच्चों के पिता की हत्या:चचेरे भाई ने काटा गला; रात को 3 अस्पतालों में लेकर पहुंचे परिजन

रोहतक में 3 बच्चों के पिता की हत्या:चचेरे भाई ने काटा गला; रात को 3 अस्पतालों में लेकर पहुंचे परिजन रोहतक के ब्लॉक सांपला में देर रात को आपसी कहासुनी में एक व्यक्ति ने अपने चचेरे भाई की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है। मृतक की पहचान सांपला निवासी 39 वर्षीय प्रदीप उर्फ बिट्टू के रूप में हुई है। वह खेती बाड़ी का काम करता था। रात करीब 9 बजे प्रदीप घर पर मौजूद था। रात को प्रदीप ताऊ के लड़के पवन से मिलने की बात कहकर घर से निकला। प्रदीप के छोटे भाई संदीप ने बताया कि रात करीब साढे 9 बजे उसके पास जेसीबी मशीन ड्राइवर अनीत उर्फ आदित्य का फोन आया कि उसके भाई की पवन ने तेजधार हथियार से गला काटकर घायल कर दिया है। जब तक प्रदीप को अस्पताल लेकर गए, तब तक प्रदीप की सांसें थम चुकी थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। 3 अस्पतालों में प्रदीप को लेकर घूमते रहे परिजन संदीप ने बताया कि ताऊ के लड़के पवन ने उसके भाई प्रदीप का किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के दौरान गला काट दिया था, जिसके कारण प्रदीप घायल अवस्था में तड़प रहा था। सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचा और प्रदीप को लेकर निजी अस्पताल में गया, जहां से उसे दूसरे अस्पताल भेज दिया। दूसरे अस्पताल में प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। संदीप ने बताया कि आखिर में प्रदीप को लेकर पीजीआई के ट्रोमा सेंटर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सांपला थाना पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया सांपला निवासी प्रदीप 3 बच्चों का पिता था। प्रदीप के दो बेटी व एक ढाई महीने का बेटा है। बेटे के जन्म को लेकर घर में खुशियां छाई हुई थी, लेकिन दीवाली के मौके पर किसे पता था कि तीनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाएगा। देर रात को हुई वारदात के बाद गांव में गमगीन माहौल बना हुआ है। हमारी कोई दुश्मनी नहीं मृतक प्रदीप के छोटे भाई संदीप ने बताया कि हमारी पवन के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी। पवन के मन में ही खोट होगा। रात को जब फोन पर पवन ने प्रदीप को बुलाया तो यह कहा कि मिलने आ जा। वहां क्या बात हुई, किस बात को लेकर झगड़ा हुआ, यह तो आरोपी ही बता सकता है। पुलिस मामले में आरोपी की तलाश में जुटी सांपला थाना एसएचओ बिजेंद्र कुमार ने बताया कि रात को उन्हें एक व्यक्ति की हत्या होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया को मौके पर बुलाया। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

झज्जर में सुसाइड नोट लिखकर जिला पार्षद गायब:गांव से बाइक पर निकले, भाजपा नेताओं पर कमीशन मांगने का आरोप

झज्जर में सुसाइड नोट लिखकर जिला पार्षद गायब:गांव से बाइक पर निकले, भाजपा नेताओं पर कमीशन मांगने का आरोप हरियाणा के झज्जर में जिला पार्षद ने सुसाइड नोट लिख कर कई जिला पार्षदों और भाजपा नेताओं के पास भेज दिए और कल रविवार की सुबह से गायब हो गया है। सुसाइड नोट में भाजपा से 2024 में विधानसभा चुनाव लड़ चुके व हाल ही जिला पार्षद चेयरमैन कप्तान बिरधाना पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि अभी सुसाइड नोट को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। झज्जर के मुंडाहेड़ा गांव में रहने वाले वार्ड-13 के जिला पार्षद संजय जांगड़ा कल रविवार को घर से किसी थैरेपिस्ट के साथ बाइक पर बैठकर घर से निकला था। जिसके बाद वह घर नहीं लौटा और दोपहर करीब डेढ़ बजे जिला पार्षदों के पास पर्सनल वॉट्सऐप पर लिखा हुआ सुसाइड नोट भेज दिया। वार्ड 15 के जिला पार्षद ने एसएचओ को सूचना दी वहीं वार्ड 15 से जिला पार्षद शिव कुमार खोरड़ा ने बताया कि उसके पास करीब डेढ़ बजे संजय का मैसेज आया था। जाे कि उसने दोपहर बाद करीब पौने तीन संजय के मैसेज को ओपन किया, तो उसमें सुसाइड नोट देख उसने साल्हावास थाने के एसएचओ हरेश कुमार को इसकी सूचना दी। भाजपा में पद पर रह चुके संजय जांगड़ा पार्षद संजय जांगड़ा भाजपा नेता हैं जो कि भाजपा में पद पर भी रह चुके हैं। संजय का मोबाइल एक दुकानदार से मिला है, जानकारी के अनुसार वह दुकान में रखे बैग में मोबाइल डाल कर चला गया। फिलहाल पुलिस ने संजय की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ हरेश कुमार ने बताया कि संजय जांगड़ा के भाई बिने की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं संजय के भाई बिने ने बताया कि कल रविवार को घर से करीब साढ़े 9 बजे गए थे, उसके बाद लौटकर ही नहीं आए। उसने बताया कि अभी संजय को ढूंढा जा रहा है।

महेंद्रगढ़ का कुख्यात बदमाश राजस्थान पुलिस ने दबोचा:कई देसी-विदेशी हथियार मिले; लॉरेंस गैंग से जुड़ा है, पहले 6 केस दर्ज हैं

महेंद्रगढ़ का कुख्यात बदमाश राजस्थान पुलिस ने दबोचा:कई देसी-विदेशी हथियार मिले; लॉरेंस गैंग से जुड़ा है, पहले 6 केस दर्ज हैं महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल के साथ लगते सीमावर्ती राजस्थान की कोटपूतली- बहरोड़ पुलिस ने जिला महेंद्रगढ़ के एक बदमाश को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास काफी संख्या में देसी व विदेशी हथियार मिले हैं। उस पर महेंद्रगढ़ जिला में छह मामले दर्ज हैं तथा पुलिस की ओर से वह इनामी बदमाश था। वह लारेंस गैंग के सक्रिय सदस्य राजस्थान के पनियाला थाना पुलिस और डीएसटी टीम कोटपूतली-बहरोड़ की संयुक्त कार्रवाई में नांगल चौधरी थाना क्षेत्र के कालबा गांव निवासी संजय जाट को गिरफ्तार किया गया। एसपी कोटपूतली देवेंद्र विश्नोई ने बताया कि लारेंस बिश्नोई गैंग के सक्रिय सदस्य संजय जाट निवासी कालबा थाना नांगल चौधरी (महेंद्रगढ़) को गिरफ्तार किया गया। 25 हजार का था इनाम आरोपी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था और वह हरियाणा-राजस्थान में लूट, हथियार तस्करी और रंगदारी जैसी संगठित अपराध गतिविधियों में शामिल था। एसपी कोटपूतली देवेंद्र विश्नोई ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम ने घेराबंदी कर बिंजाहेड़ा मोड से आरोपी को दबोचा। देसी-विदेशी हथियार मिले तलाशी के दौरान उसके पास से एक विदेशी पिस्टल (ब्रेटा, मेड इन इटली) जिसमें छह जिंदा कारतूस और दो मैगजीन, सात देसी पिस्टल, तीन देसी कट्टे, एक पक्कीरा, पांच जिन्दा कारतूस देसी कट्टा और नौ जिन्दा कारतूस पिस्टल बरामद किए गए। इसके अलावा अवैध हथियार बनाने में प्रयुक्त बिना नंबर की बोलेरो कैंपर भी जब्त की गई। की जा रही है पूछताछ एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के दौरान कई और अपराधियों के नाम सामने आने की संभावना है। पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास से मिले हथियार किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए थे या उन्हें बेचने की योजना बनाई गई थी। जिले में दर्ज है छह मुकदमे पुलिस प्रवक्ता सुमित के मुताबिक कालबा निवासी संजय जाट के विरुद्ध जिले के निजामपुर थाना पुलिस में दो और नांगल चौधरी थाना में चार मुकदमे दर्ज हैं जिनमें आर्म्स एक्ट मारपीट और लड़ाई झगड़ा जैसे मुकदमे हैं।