दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर पंजाब में सियासी घमासान, धालीवाल ने कांग्रेस हाईकमान से कार्रवाई की मांग की
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के वरिष्ठ नेता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के एक कथित बयान को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। धालीवाल ने आरोप लगाया कि हुड्डा ने 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े सज्जन कुमार को अपना रोल मॉडल बताते हुए उन्हें अच्छा इंसान कहा है। धालीवाल ने इस बयान को बेहद आपत्तिजनक और सिख समुदाय की भावनाओं को आहत करने वाला बताया। धालीवाल ने कहा कि 1984 के नरसंहार का दर्द सिख समुदाय के लिए आज भी बेहद संवेदनशील मुद्दा है। ऐसे में उस दौर से जुड़े…
