मुंद्रा पोर्ट से शुरू हो नशे के खिलाफ लड़ाई, पंजाब से नहीं: केजरीवाल

पंजाब में नशे के मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच सियासी टकराव तेज हो गया है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि भाजपा को पंजाब और यहां के युवाओं की वास्तव में चिंता है तो उसे पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान चलाने के साथ-साथ गुजरात से आने वाले नशीले पदार्थों की आपूर्ति पर भी रोक लगानी चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई की शुरुआत पंजाब की धरती से नहीं, बल्कि…

धूरी से ‘मान दा मुनाफा’ अभियान का आगाज, घर-घर पहुंचे सीएम भगवंत मान; बोले- हर परिवार को सालाना 1.82 लाख रुपये का सीधा लाभ

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र धूरी से आम आदमी पार्टी के घर-घर जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए शुरू किए गए इस अभियान के दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों से सीधे संवाद कर अपनी सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड उनके सामने रखा। अभियान का मुख्य संदेश ‘मान दा मुनाफा’ रहा। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के चलते प्रदेश के प्रत्येक परिवार को हर साल औसतन करीब 1.82 लाख रुपये का प्रत्यक्ष आर्थिक…

आप की नई पीएसी की पहली बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, पंजाब समेत तीन राज्यों पर फोकस

केजरीवाल के आवास पर हुई बैठक, मान और चीमा भी रहे मौजूद; सिसोदिया बोले- पंजाब में दोबारा सरकार बनाने की तैयारी आदमी पार्टी की नवगठित राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) ने अपनी पहली बैठक में आगामी चुनावों को लेकर संगठन और राजनीतिक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में उनके आवास पर हुई बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा समेत पीएसी के अन्य सदस्य शामिल हुए। बैठक के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने बताया कि पीएसी की चर्चा…

नशा मुक्ति यात्रा पर आप का पलटवार, बलतेज पन्नू बोले- भाजपा पहले 2007-17 के अपने रिकॉर्ड का जवाब दे

पन्नू ने सीमा सुरक्षा और बीएसएफ की भूमिका पर उठाए सवाल, कहा- पंजाब को बदनाम करने के बजाय केंद्र बताए नशों की तस्करी रोकने के लिए क्या कदम उठाए चंडीगढ़। पंजाब में नशे के मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा की ओर से प्रस्तावित ‘नशा मुक्ति पंजाब यात्रा’ पर आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया इंचार्ज और नशा मुक्ति मोर्चा के मुख्य प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने भाजपा की प्रस्तावित यात्रा को राजनीतिक कार्यक्रम बताते हुए पार्टी से 2007 से 2017 के बीच पंजाब की…

ड्रग्स तस्करी पर केंद्र से जवाब मांगे राजा वड़िंग, बोले- सीमा सुरक्षा की जिम्मेदारी से नहीं बच सकता केंद्र

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने बीएसएफ की भूमिका पर उठाए सवाल, कहा- केवल राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराने से नहीं चलेगा काम चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने प्रदेश में नशे की समस्या को लेकर केंद्र और राज्य सरकार दोनों पर सवाल उठाए हैं। भाजपा की ओर से प्रस्तावित नशा विरोधी यात्रा को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए वड़िंग ने कहा कि पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई को केवल राजनीतिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार से देश में हो रही ड्रग्स तस्करी और विशेष रूप से पंजाब की सीमाओं के माध्यम…

पंजाब कांग्रेस के प्रदर्शन में चोटिल हुए नेताओं के घर पहुंचे वरिष्ठ नेता, वाटर कैनन की कार्रवाई को लेकर सरकार पर उठाए सवाल

पंजाब कांग्रेस के मंगलवार को चंडीगढ़ में आयोजित प्रदर्शन के दौरान चोटिल हुए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलने का सिलसिला बुधवार को जारी रहा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा तथा पूर्व शिक्षा मंत्री परगट सिंह सहित पार्टी के कई नेताओं ने घायल नेताओं के घर पहुंचकर उनका हालचाल जाना। वरिष्ठ नेताओं ने चोटों की स्थिति के बारे में जानकारी लेने के साथ उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मंगलवार को पंजाब कांग्रेस की ओर से चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस भवन के बाहर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया…

अकाल तख्त के निर्देशों के बाद सरकार की पहल, गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून के प्रभावी अमल के लिए उच्चस्तरीय कमेटी गठित

श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से दिए गए दिशानिर्देशों के अनुरूप पंजाब सरकार ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन मर्यादा, सत्कार और बेअदबी से जुड़े मामलों में बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में अहम कदम उठाया है। सरकार ने ‘श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (शोध) एक्ट 2026’ को प्रभावी ढंग से लागू करने और इससे जुड़े विभिन्न पक्षों के बीच तालमेल सुनिश्चित करने के लिए एक उच्चस्तरीय तालमेल कमेटी गठित की है। सरकार की ओर से गठित इस कमेटी का उद्देश्य धार्मिक संस्थाओं, विशेषज्ञों और प्रशासनिक व्यवस्था के बीच समन्वय को मजबूत करना बताया गया है।…

केंद्र पर बरसे हरपाल चीमा, नशे की सप्लाई, कृषि नीतियों और नदी जल को लेकर भाजपा से मांगा जवाब

चंडीगढ़: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए प्रदेश से जुड़े तीन अहम मुद्दों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने नशे की तस्करी, किसानों से जुड़े नीतिगत फैसलों और पंजाब के नदी जल संसाधनों के अधिकार को लेकर केंद्र से जवाब मांगा। चीमा ने कहा कि पंजाब के हितों से जुड़े मामलों में राज्य सरकार किसी दबाव के आगे पीछे नहीं हटेगी और प्रदेश के अधिकारों की रक्षा के लिए राजनीतिक तथा कानूनी स्तर पर अपना पक्ष मजबूती से रखेगी। पत्रकारों से बातचीत के दौरान चीमा ने कहा कि उनके द्वारा उठाए…

विदेश में छिपे अपराधियों पर भी पंजाब पुलिस की नजर, एक दर्जन से ज्यादा गैंगस्टरों की वापसी का दावा

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने मंगलवार को दावा किया कि भगवंत मान सरकार के कार्यकाल में गैंगस्टरों और संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का दायरा पंजाब से बाहर तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समन्वय और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल के जरिए विदेशों में छिपे एक दर्जन से अधिक गैंगस्टरों को वापस लाने में सफलता हासिल की है। इनमें हाल ही में कनाडा से डिपोर्ट किए गए लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सहयोगी बताए जा रहे करमवीर सिंह उर्फ करमवीर देव का मामला भी शामिल…

रिकॉर्ड बिजली मांग के बावजूद पंजाब में हालात काबू में, सभी थर्मल यूनिट पूरी क्षमता से चालू: मंत्री सौंध

पंजाब में पिछले दिनों गहराए बिजली संकट के बीच राज्य सरकार ने अब स्थिति सामान्य होने का दावा किया है। बिजली मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध ने सोमवार को कहा कि तकनीकी दिक्कतों को दूर कर प्रदेश के सभी 10 थर्मल यूनिट पूरी क्षमता के साथ संचालित किए जा रहे हैं। उनके मुताबिक राज्य में अब बिजली आपूर्ति को लेकर गंभीर संकट का दौर निकल चुका है और आवासीय, वाणिज्यिक, औद्योगिक तथा कृषि क्षेत्र के उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। लुधियाना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सौंध ने कहा कि पंजाब में बिजली की मांग लगातार…

‘‘मुंद्रा पोर्ट संभाल लें तो पंजाब में नशा खत्म हो जाएगा”, सीएम मान का भाजपा पर पलटवार; विपक्ष को बताया गिद्धों की राजनीति

मान बोले- नशा, गैंगस्टर और संगठित अपराध के खिलाफ सरकार का अभियान जारी; जनवरी से 10 गैंगस्टरों को विदेश से लाया गया पंजाब पंजाब में नशे और गैंगस्टरवाद को लेकर सियासी घमासान लगातार तेज हो रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विपक्षी दलों पर पंजाब की कानून-व्यवस्था और नशे की समस्या को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि विपक्ष के पास राज्य के विकास और भविष्य को लेकर कोई ठोस दृष्टिकोण नहीं है। इसलिए वह हर दुखद घटना को राजनीतिक मुद्दा बनाकर मीडिया की सुर्खियां हासिल करने की कोशिश कर रहा है। मुख्यमंत्री ने विपक्ष…

न्यू चंडीगढ़ में अमर शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह के नाम पर सड़क और पार्क, सीएम मान ने किया समर्पित

मुख्यमंत्री बोले- बलिदानियों की स्मृति आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा, देश की रक्षा करने वालों के परिवारों के साथ खड़ी है पंजाब सरकार न्यू चंडीगढ़ में देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले कर्नल मनप्रीत सिंह की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने की दिशा में पंजाब सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को न्यू चंडीगढ़ में 200 फुट चौड़े एचआर-2 मार्ग को बलिदानी कर्नल मनप्रीत सिंह के नाम पर समर्पित किया। इसके बाद मुल्लांपुर चौक से टी-प्वाइंट तक का यह मार्ग अब ‘बलिदानी कर्नल मनप्रीत सिंह मार्ग’ के नाम से जाना…

551 दिन, 76 हजार से ज्यादा गिरफ्तारियां: पंजाब में नशे के नेटवर्क पर सरकार का बड़ा प्रहार

अमन अरोड़ा बोले- ‘वॉर ऑन ड्रग्स’ अभियान ने तोड़ी नशा तस्करी की कमर, अब गांव-गांव और वार्ड-वार्ड पहुंचेंगी टीमें पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘वॉर ऑन ड्रग्स’ अभियान को राज्य सरकार ने अब निर्णायक चरण में पहुंचा दिया है। न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी सोर्स, प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी, गुड गवर्नेंस एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, एम्प्लॉयमेंट जेनरेशन एंड ट्रेनिंग तथा इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स मंत्री अमन अरोड़ा ने दावा किया कि अभियान के 551 दिनों के दौरान नशे से जुड़े मामलों में 76 हजार से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि लगातार कार्रवाई का असर अब नशे…

पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना का बड़ा अभियान, 33 लाख कार्डों का वितरण तेज करने की तैयारी

2,008 गांवों और वार्डों में लगेंगे विशेष शिविर; 400 से ज्यादा पात्र लाभार्थियों वाले क्षेत्रों को प्राथमिकता, बचे कार्ड घर-घर पहुंचाए जाएंगे पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री सेहत योजना के लाभ को अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक पहुंचाने के लिए कार्ड वितरण की प्रक्रिया को तेज करने की तैयारी कर ली है। राज्य में करीब 33 लाख मुख्यमंत्री सेहत योजना कार्डों को जल्द से जल्द लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। सरकार ने उन गांवों और वार्डों की पहचान भी कर ली है, जहां बड़ी संख्या में लोग योजना के तहत कार्ड प्राप्त करने के पात्र हैं।…

बेअदबी और बहबल कलां गोलीकांड पर ग्यासपुरा का वार, बोले- पंजाब को अब भी आदेश देने वाले का इंतजार

आप विधायक ने अकाली-भाजपा गठजोड़ पर उठाए सवाल, 2015 की घटनाओं के लिए जिम्मेदारी तय करने की मांग; एसआईटी से पूछा- शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने का आदेश किसने दिया पंजाब में वर्ष 2015 के श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी और उसके बाद हुए कोटकपूरा तथा बहबल कलां गोलीकांड का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गया है। आम आदमी पार्टी के विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने इन घटनाओं को लेकर तत्कालीन अकाली-भाजपा सरकार पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा है कि उस समय सरकार पवित्र ग्रंथ की सुरक्षा और सिख समुदाय की भावनाओं…

भाजपा की नशा विरोधी यात्राओं पर AAP का हमला, बलतेज पन्नू बोले- पंजाब को राजनीतिक प्रयोगशाला बनाने के बजाय ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का हिस्सा बने भाजपा

पंजाब में नशे के मुद्दे को लेकर सियासी टकराव एक बार फिर तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से 18 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित नशा विरोधी यात्राओं को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर निशाना साधा है। आप पंजाब के राज्य महासचिव (संगठन) और नशा मुक्ति मोर्चा के मुख्य प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने कहा कि यदि भाजपा वास्तव में पंजाब को नशे से मुक्त कराने के लिए गंभीर है तो उसे अलग राजनीतिक अभियान चलाने के बजाय राज्य में पहले से जारी ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम में शामिल होना चाहिए। बलतेज पन्नू ने कहा कि…

पंजाब में नशे पर राहुल-केजरीवाल भिड़े, गुलजार सिंह की मौत बनी सियासी टकराव का नया केंद्र

चंडीगढ़: पंजाब में नशे की समस्या को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच राजनीतिक संघर्ष अब और तीखा हो गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से पंजाब सरकार पर नशे के मुद्दे और गुलजार सिंह की मौत को लेकर लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पलटवार किया है। केजरीवाल ने कांग्रेस पर ही पंजाब में नशे की समस्या को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सरकार प्रदेश को नशे के संकट से बाहर निकालने के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ रही है। केजरीवाल ने राहुल…

गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में अदालत से अंतरिम राहत, सोशल मीडिया पर आरोपों के प्रसार पर रोक

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को चंडीगढ़ जिला अदालत से मानहानि के मामले में अंतरिम राहत मिली है। अदालत ने अकाली दल के नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा और सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति रंजीत सिंह के खिलाफ दायर उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए गुरप्रीत कौर के संबंध में किसी भी अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री को इंटरनेट मीडिया अथवा किसी अन्य माध्यम से प्रकाशित, प्रसारित या साझा करने पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। यह मामला उन आरोपों से जुड़ा है, जिनमें कथित तौर पर गुरप्रीत कौर पर दुष्कर्म के एक…

DA विवाद पर अमन अरोड़ा का दो टूक रुख, बोले- सुप्रीम कोर्ट में मामला लंबित, हड़ताल से सार्वजनिक सेवाएं प्रभावित हुईं तो कार्रवाई होगी

चंडीगढ़। पंजाब में महंगाई भत्ते (DA) और कर्मचारियों के बकाये को लेकर प्रस्तावित हड़ताल के बीच कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने सरकार का रुख स्पष्ट करते हुए कर्मचारी संगठनों से आंदोलन के बजाय बातचीत का रास्ता अपनाने की अपील की है। उन्होंने प्रस्तावित हड़ताल को गैर-कानूनी बताते हुए कहा कि DA से संबंधित महत्वपूर्ण मामला पहले ही सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। ऐसे में अदालत में लंबित विषय को लेकर हड़ताल का रास्ता अपनाना उचित नहीं है। अमन अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार कर्मचारियों के हितों को लेकर गंभीर है और उनकी जायज…

संगरूर बुजुर्ग आत्महत्या मामले में NHRC सख्त, पंजाब के मुख्य सचिव और DGP से 15 दिन में रिपोर्ट तलब

पंजाब के संगरूर जिले में एक बुजुर्ग व्यक्ति की आत्महत्या से जुड़े मामले ने अब गंभीर मानवाधिकार सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने अपने संज्ञान में लेते हुए पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन से जवाब मांगा है। आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने प्रकरण पर कार्रवाई करते हुए पंजाब के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (DGP) को नोटिस जारी किया है। NHRC ने अधिकारियों को मामले की तथ्यात्मक जांच कराने और संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने मृतक के मृत्युपूर्व बयान की…