अंबाला छावनी में 100 बेड का अस्पताल, केंद्र से 13 करोड़ की मंजूरी; श्रमिकों को बड़ी राहत
अंबाला छावनी और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले हजारों श्रमिकों तथा उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ी पहल हुई है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) की ओर से अंबाला छावनी में 100 बिस्तरों की क्षमता वाला अत्याधुनिक अस्पताल स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) के सेक्टर-33 में 5.18 एकड़ जमीन लेने के लिए केंद्र सरकार ने करीब 13 करोड़ रुपये की राशि मंजूर कर दी है। हरियाणा के श्रम मंत्री अनिल विज ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार की ओर से अंबाला…
