हिमाचल में सरकारी लॉटरी की वापसी पर अनुराग ठाकुर ने जताई आपत्ति, मुख्यमंत्री से टेंडर रद्द करने की मांग
भाजपा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में सरकारी लॉटरी को दोबारा शुरू करने की प्रस्तावित योजना का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से वित्त विभाग द्वारा जारी टेंडर को तत्काल रद्द करने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर ऑनलाइन और ऑफलाइन लॉटरी के संचालन के लिए एकमात्र बिक्री एजेंट नियुक्त करने संबंधी ई-टेंडर 2026-डीटीएएल को पूरी तरह वापस लेने का आग्रह किया है। अनुराग ठाकुर ने अपने पत्र में कहा कि हिमाचल प्रदेश में लॉटरी को लेकर पिछले दो दशकों से अधिक समय से चली आ रही नीति को अचानक बदलना उचित नहीं…
