कर्मचारियों के मुद्दे पर घिरी पंजाब सरकार, तरुण चुघ बोले- वादों से पीछे हट रही मान सरकार
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों से जुड़े महंगाई भत्ते (डीए) तथा अन्य लंबित वित्तीय मांगों का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गया है। कर्मचारी संगठनों की ओर से अपनी मांगों को लेकर लगातार आवाज उठाए जाने के बीच भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने आरोप लगाया है कि पंजाब के कर्मचारी और पेंशनभोगी अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन करने के लिए मजबूर हैं, जबकि सरकार उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने के बजाय उन्हें लगातार टाल रही है।…
