पंजाब में भाजपा की चुनावी बिसात संभालेंगे सतीश पूनिया, हरियाणा की रणनीति से 117 सीटों पर संगठन मजबूत करने की तैयारी
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठन को नई धार देने के लिए राजस्थान के वरिष्ठ नेता डॉ. सतीश पूनिया को प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा के इस फैसले को केवल एक संगठनात्मक नियुक्ति के तौर पर नहीं देखा जा रहा, बल्कि इसे पंजाब में पार्टी की चुनावी रणनीति को बूथ स्तर तक मजबूत करने की बड़ी कवायद माना जा रहा है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की लगातार तीसरी जीत में संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूनिया अब पंजाब में पार्टी के सामने मौजूद राजनीतिक चुनौतियों से निपटने की जिम्मेदारी…
