गगनदीप रंधावा सुसाइड केस: एक महीने बाद भी गिरफ्तारी नहीं, परिवार ने उठाए गंभीर सवाल
वेयरहाउस मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के मामले में एक महीने बाद भी ठोस कार्रवाई न होने पर परिवार ने पुलिस पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जांच अब तक निष्कर्ष तक नहीं पहुंची और मुख्य आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मृतक की पत्नी उपिंदर कौर ने प्रेस वार्ता में कहा कि काफी समय बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक लालजीत सिंह भुल्लर के पिता सुखदेव सिंह और उनके पीए दिलबाग सिंह को हिरासत में नहीं ले पाई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटना के दौरान मौजूद अन्य दो…
