हरियाणा लौटते ही अग्निवीरों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र, पहले बैच की नवंबर में सेवा होगी पूरी: नायब सैनी
पुलिस, जेल, वन और आपदा प्रबंधन समेत विभागों में रोजगार के अवसर; ग्रुप-सी के सामान्य पदों पर 5 प्रतिशत और चिह्नित विभागों में 20 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का प्रावधान भारतीय सेना में चार वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद हरियाणा के अग्निवीरों का पहला बैच अगले महीने राज्य में वापस लौटेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि अग्निवीरों की सेवा पूरी होने के बाद उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने आवश्यक कदम उठाए हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि पहला समूह लौटते ही पात्र अग्निवीरों को तुरंत नियुक्ति पत्र दिए जाएं, ताकि…
