5 नवंबर को अमित शाह करेंगे अंबाला के शहीद स्मारक का लोकार्पण, गांधी ग्राउंड में होगी विशाल जनसभा : अनिल विज
1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास को समर्पित है देश का पहला स्मारक, 22 भव्य दीर्घाओं में आधुनिक तकनीक से दिखेगा वीरों का संघर्ष अंबाला। हरियाणा के अंबाला छावनी में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में तैयार किया गया भव्य शहीद स्मारक अब लोकार्पण के लिए पूरी तरह तैयार है। आगामी 5 नवंबर को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस ऐतिहासिक स्मारक का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर अंबाला छावनी के गांधी ग्राउंड में एक विशाल जनसभा भी आयोजित की जाएगी, जिसे अमित शाह संबोधित करेंगे। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री…
