20 साल की सेवा के बाद स्थायी भविष्य की आस, हरियाणा के 12 हजार अतिथि अध्यापकों ने अपनाई गांधीगिरी
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में लंबे समय से सेवाएं दे रहे अतिथि अध्यापकों ने अपनी पुरानी मांग को सरकार तक पहुंचाने के लिए इस बार विरोध का अलग तरीका चुना है। प्रदेशभर के करीब 12 हजार अतिथि अध्यापकों ने एक साथ इंटरनेट मीडिया का रुख करते हुए सकारात्मक अभियान चलाया। अभियान के तहत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के प्रति सकारात्मक उम्मीद जताते हुए हजारों पोस्ट साझा की गईं। अतिथि अध्यापकों का कहना है कि उनका उद्देश्य सरकार के खिलाफ किसी तरह का टकराव पैदा करना नहीं, बल्कि शांतिपूर्ण और सकारात्मक तरीके से अपनी बात शीर्ष…
