हरियाणा में निवेश की बड़ी लहर, मुंबई रोड शो में कंपनियों ने जताई 1 लाख करोड़ से अधिक की रुचि
हरियाणा सरकार की निवेश आकर्षित करने की मुहिम को मुंबई में आयोजित ‘हैपनिंग हरियाणा 2.0’ के अंतरराष्ट्रीय आउटरीच अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। अभियान के दूसरे दिन करीब 20 कंपनियों ने राज्य में निवेश के लिए समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इन प्रस्तावित निवेशों में सबसे बड़ा करार गोदरेज ग्रुप के साथ हुआ है, जिसने औद्योगिक बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में करीब 20,000 करोड़ रुपये निवेश करने का प्रस्ताव दिया है। मुंबई में आयोजित इस निवेश अभियान के दौरान देश और विदेश की प्रमुख कंपनियों ने हरियाणा में अलग-अलग क्षेत्रों में कारोबार विस्तार और नई परियोजनाएं स्थापित…
