Haryana: इस जिले से जल्द दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, जानें इसकी खासियत।

जींद से शुरू होगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, हरियाणा में तैयार हुआ ऐतिहासिक प्रोजेक्ट हरियाणा के जींद जिले के लिए एक बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि सामने आई है। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के संचालन की दिशा में तेजी से काम चल रहा है और इसके लिए जींद में देश का पहला हाइड्रोजन गैस प्लांट तैयार कर लिया गया है। रेलवे इस परियोजना को स्वच्छ ऊर्जा और प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मान रहा है। हाइड्रोजन ट्रेन परियोजना भारतीय रेलवे की उन योजनाओं का हिस्सा है, जिनका उद्देश्य भविष्य में परिवहन व्यवस्था को अधिक पर्यावरण अनुकूल…