सस्ते में भरपेट भोजन: Haryana में 15 अगस्त तक खुलेंगी 200 अटल कैंटीन।

हरियाणा। अटल कैंटीन में खाना ₹10 का मिलता है। इन कैंटीन का संचालन सेल्फ हेल्फ ग्रुप और मार्केट कमेटी की ओर से किया जाता है। Haryana सरकार ने 15 अगस्त तक 200 नहीं अटल कैंटीन खोलने का लक्ष्य किया है। इसके साथ ही सरकार अब एचएसआईडीसी के सेक्टरों में अटल कैंटीन खोलेगी। इन सेक्टर में अभी तक अटल कैंटीन नहीं है। कैंटीन खुलने से इंडस्ट्रियल एरिया में काम करने वाले कर्मचारी व मजदूरों को सस्ते रेट पर भरपेट खाना मिल सकेगा। अटल कैंटीन में मात्र ₹10 में भोजन उपलब्ध कराया जाता है, जिसका संचालन सेल्फ हेल्प ग्रुप और मार्केट कमेटी…

Haryana में बढ़ती गर्मी से लोग बेहाल, भिवानी में पारा 37 डिग्री के पार।

हिसार। Haryana में मौसम में परिवर्तन के साथ ही बुधवार को अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। प्रदेश के कई जिलों का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। भिवानी सबसे गर्म रहा और उसका अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही वीरवार से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है। इससे तापमान पर असर आएगा। हवाएं चलने से तापमान में गिरावट भी हो सकती है। आज से पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव, इससे वातावरण में नमी बढ़ने की संभावना भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार प्रदेश में आने वाले दिनों में…

Haryana में बिजली हुई महंगी, गुरुग्राम और फरीदाबाद के उपभोक्ताओं पर कितना पड़ेगा असर ?

नई दिल्‍ली। Haryana में 3 साल बाद बिजली की दरें बढाई गई हैं. सरकार ने प्रति यूनिट बिजली 20 से 40 पैसे तक महंगी कर दी है. नए रेट एक अप्रैल से लागू हो गए हैं. घरेलू उपभोक्‍ताओं से लेकर छोटे से बड़े व्‍यापारियों तक पर बढे हुए रेट का असर होगा. कृषि क्षेत्र के लिए बिजली प्रति यूनिट इजाफा किया गया है. लेकिन, सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी की वजह से किसानों को पहले की तरह ही 10 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से ही बिल देना होगा. इंडस्ट्री के लिए भी बिजली दरों में इजाफा हुआ है.…

Haryana में फर्जी बीपीएल परिवारों पर सरकार की सख्ती, 20 अप्रैल तक का अल्टीमेटम।

चंडीगढ़। Haryana में फर्जी गरीबों पर सरकार ने कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। सरकार ने अभी भी फर्जी गरीब परिवारों को 20 अप्रैल तक का अल्टीमेटम भी दिया है कि या तो वो खुद बीपीएल कैटेगरी से बाहर हो जाए। उसके बाद सरकार ने पकड़ लिए तो उन्हें बाहर करने के साथ फ्रॉड का केस भी दर्ज कराया जाएगा। ऐसे लोगों पर भारतीय न्यास संहिता (बीएनएस) की धारा 318 के तहत कार्रवाई होगी, जिसमें उन्हें 2 साल तक कैद हो सकती है। प्रदेश में अभी 51 लाख 96 हजार 380 परिवार बीपीएल कैटेगरी में हैं। दरअसल, विधानसभा में कांग्रेस…

Haryana के इस जिले में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के लिए नई पहचान, ड्रेस कोड लागू।

जींद। Haryana के जींद जिले में ऑटो व ई रिक्शा चालकों को अलग से पहचान मिलेगी। इसके लिए यातायात पुलिस ने ड्रैस कोड लागू किया है। इससे यात्रियों को भी ऑटो चालकों की पहचान करने में आसानी होगी। चालक अब खाकी रंग की वर्दी में नजर आएंगे। शहर में 4500 ऑटो व ई रिक्शा को नंबर जारी किए जा चुके हैं। इसके अलावा जींद में 5500 ऑटो होने का अंदाजा है। इस निर्देशों का पालन न करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने नागरिकों की सुरक्षा और भीड़ में चालकों की आसानी से पहचान के लिए यह कदम…

Haryana और हरियाणवी सबसे आगे: हिसार में शाह ने की सीएम सैनी की तारीफ, पूर्ववर्ती सरकारों पर साधा निशाना।

हरियाणा। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कभी Haryana नौकरियों के बंटवारे को लेकर बदनाम था। यहां सरकारें बदलने के साथ ही नौकरियों का वितरण भी बदल जाता था—एक सरकार अपने क्षेत्र के लोगों को नौकरी देती, तो अगली सरकार अपने पसंदीदा लोगों को लाभ पहुंचाती। नौकरियों के लिए न सिर्फ सिफारिशी पर्ची जरूरी होती थी, बल्कि पैसों की भी मांग होती थी। हिसार के अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में आईसीयू का उद्घाटन, महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के अनावरण और पीजी हॉस्टल के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने Haryana और राज्य सरकार की जमकर सराहना…

Haryana में सफर होगा महंगा: 1 अप्रैल से लागू होंगी नई टोल दरें, जानें कहां कितना बढ़ेगा शुल्क।

करनाल। Haryana के लोगों को एक ओर महंगाई का झटका लगने वाला है। जी हां, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा टोल टैक्स के नाम पर दाम बढ़ा दिए गए हैं। 1 अप्रैल से लागू किए जाने का नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है. अब राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करना महंगा हो गया है. करनाल जिले के घरौंडा टोल प्लाजा के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं. जिसे दिल्ली से चंडीगढ़ और पंजाब जाने वाले लोगों को पहले से ज्यादा टोल देना होगा. जिसके चलते वाहन चालकों पर बोझ पड़ने वाला है। कहां पर कितना बढ़ेगा टोल:घरौंडा टोल प्लाजा पर…

Haryana: इस जिले से जल्द दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, जानें इसकी खासियत।

जींद। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जल्द ही Haryana के जींद जिले से दौड़ेगी। जींद में देश का पहला हाइड्रोजन गैस प्लांट बनकर तैयार हो गया। दिल्ली मंडल के डीआरएम पुष्पेन्द्र रमन त्रिपाठी ने आज जींद में हाइड्रोजन प्लांट का निरीक्षण किया। डीआरएम का कहना है कि रेलवे का प्रयास प्रदूषण को कम करना है। ऐसे में हाइड्रोजन ट्रेन का मसौदा तैयार किया गया है। अब सिर्फ मिनिस्ट्री की अप्रूवल मिलनी बाकी है। अप्रूवल के बाद जल्द ही देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जीन्द से चलेगी। जानकारी के मुताबिक हाइड्रोजन ट्रेन दूसरी ट्रेनों से काफी अलग है। सबसे खास बात…