हरियाणा कांग्रेस में बीरेंद्र सिंह और गोकुल सेतिया के बीच बढ़ी तकरार, पार्टी नेतृत्व की चिंता बढ़ी
सिरसा के प्रदर्शन से कलायत की बैठक तक आमने-सामने आए नेता, बृजेंद्र सिंह पर भी विधायक ने साधा निशाना; संजय दत्त ने सार्वजनिक बयानबाजी से बचने की दी नसीहत चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी और आपसी मतभेद एक बार फिर खुलकर सामने आने लगे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह और सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया के बीच लंबे समय से चल रही तल्खी अब सार्वजनिक राजनीतिक टकराव का रूप ले चुकी है। अक्टूबर में सिरसा में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर शुरू हुआ विवाद कैथल जिले के कलायत में कार्यकर्ताओं की बैठक तक पहुंच गया, जहां गोकुल…
