हिमाचल में दूध बेचने वाले पशुपालकों को अब छह रुपये प्रति लीटर प्रोत्साहन, सरकार ने दोगुनी की सहायता राशि
14 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित, डीबीटी के जरिए सीधे खातों में पहुंचेगी बढ़ी हुई रकम; ग्रामीण अर्थव्यवस्था और डेयरी व्यवसाय को मजबूती देने पर सरकार का जोर हिमाचल प्रदेश में पशुपालन और डेयरी व्यवसाय से जुड़े किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने अहम फैसला लिया है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार ने गैर-सरकारी डेयरी सहकारी समितियों को दूध बेचने वाले पात्र पशुपालकों के लिए प्रोत्साहन राशि दोगुनी करने को मंजूरी दे दी है। अब ऐसे दूध उत्पादकों को पहले मिलने वाले तीन रुपये प्रति लीटर के स्थान पर छह…
