केंद्र की योजनाओं से बदली पंजाब की तस्वीर, ₹4 लाख करोड़ से अधिक की मदद का दावा, भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड
मोदी सरकार के 12 वर्षों में पंजाब को मिला रिकॉर्ड केंद्रीय सहयोग, भाजपा ने विकास कार्यों का पेश किया ब्यौरा भारतीय जनता पार्टी पंजाब ने केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्षों को पंजाब के विकास के लिए महत्वपूर्ण दौर बताते हुए दावा किया है कि इस अवधि में राज्य को वित्तीय सहायता, आधारभूत ढांचे, कृषि, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व सहयोग मिला है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं का लाभ पंजाब के लाखों लोगों तक पहुंचा है और राज्य के…
