IPL 2025 में हुआ मैच फिक्सिंग का खतरा, बीसीसीआई ने दी सख्त चेतावनी।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सभी फ्रेंचाइजियों, खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ, टीम प्रबंधन और कमेंटेटर्स के लिए एक महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की है। बोर्ड की भ्रष्टाचार निरोधक सुरक्षा इकाई (Anti Corruption Security Unit – ACSU) ने संभावित भ्रष्ट गतिविधियों और मैच फिक्सिंग से जुड़े जोखिमों को ध्यान में रखते हुए सभी संबंधित पक्षों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्टों के अनुसार, BCCI को ऐसी जानकारी मिली है कि एक व्यक्ति विभिन्न माध्यमों से खिलाड़ियों, टीम अधिकारियों और उनसे जुड़े लोगों के संपर्क में आने की कोशिश कर रहा है। इसी…
