पंजाब की मान सरकार का ‘मिशन रोज़गार’, युवाओं को दीं 63,943 सरकारी नौकरियां

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोहाली में आयोजित एक समारोह में विभिन्न विभागों के 916 नव-नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ये नियुक्तियाँ ‘मिशन रोज़गार’ के तहत बिना किसी रिश्वत, सिफ़ारिश या दबाव के की गई हैं, जो आम आदमी पार्टी सरकार की पारदर्शी और ईमानदार प्रशासनिक सोच को दर्शाती हैं. चार साल में करीब 64 हजार सरकारी नौकरियां मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक राज्य में 63,943 युवाओं को सरकारी नौकरियाँ दी जा चुकी हैं और आने वाले समय में यह प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी. उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना…

पंजाब के AAP मंत्री अरोड़ा की तबीयत बिगड़ी:मोहाली में क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती करवाया; डिनर करते सांस लेने में दिक्कत आई

पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें रात में डिनर के बाद सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में निगरानी में रखा है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए है। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक, ज़्यादा मेहनत करने की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ है। सभी मेडिकल पैरामीटर नॉर्मल पाए गए। उन्हें आराम करने…

पंजाब में कल से फिर बारिश के आसार:9 जिलों में शीत लहर का अलर्ट; फरीदकोट का तापमान 3 डिग्री रहा

पंजाब और चंडीगढ़ में आज (30 जनवरी को) धुंध और शीत लहर चलने को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि कल 31 (जनवरी) से मौसम बदलेगा और एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होगा। फिलहाल सुबह और शाम भले ही ठंड है, लेकिन दिन में तापमान बढ़ा है। अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है और अब यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। सबसे कम तापमान फरीदकोट में 3 डिग्री दर्ज किया गया है। 9 जिलों में शीत लहर का अलर्ट अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर और मलेरकोटला में…

बलतेज पन्नू ने Punjab में अशांति फैलाने वालों को सुरक्षा देने के अकाली दल बादल के इतिहास का किया पर्दाफाश

 आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कहा कि मान सरकार ने \\\\\\\’गैंगस्टरां ते वार\\\\\\\’ मुहिम के तहत गैंगस्टरों के विरुद्ध बिना किसी समझौते के लगातार कार्रवाई शुरू की हुई है और इसके स्पष्ट नतीजे जमीनी स्तर पर दिख रहे हैं।   शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पन्नू ने जानकारी दी कि राज्य भर में मारे गए छापों के दौरान 3,520 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, 1,599 को एहतियात के तौर पर नज़रबंद किया गया है और 104 गैर-कानूनी हथियार बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि गैंगस्टरों के विरुद्ध कार्रवाई जारी…

MP कंग ने श्री चरण छोह गंगा सचखंड, खुरालगढ़ साहिब के विकास के लिए केंद्र से सहायता की मांग की

सांसद मलविंदर सिंह कंग ने आज लोकसभा में नियम 377 के तहत एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक मुद्दा उठाया । उन्होंने पंजाब के जिला होशियारपुर की तहसील गढ़शंकर में स्थित श्री चरण छोह गंगा सचखंड, खुरालगढ़ साहिब के सर्वपक्षीय विकास के लिए केंद्र सरकार से तुरंत सहायता की मांग की।  श्री चरण छोह गंगा सचखंड रविदासिया समुदाय के लिए धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है और यह स्थान गुरु रविदास जी के जीवन और आध्यात्मिक विरासत से बहुत करीब से जुड़ा हुआ है। हर साल पंजाब और देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु नतमस्तक होने के लिए आते…

कैबिनेट मंत्रियों और लोकसभा सदस्य ने Shri Guru Ravidas Ji का प्रकाश पर्व मनाने के लिए श्रद्धालुओं की ट्रेन को बनारस के लिए रवाना किया

Punjab News: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा और लाल चंद कटारूचक ने आज शहर के रेलवे स्टेशन से श्री गुरु रविदास जी का प्रकाश पर्व मनाने के लिए बनारस जा रही श्रद्धालुओं की ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से आदर्शवादी समाज की रचना के लिए श्री गुरु रविदास महाराज जी द्वारा दिखाए गए सर्व-सांझीवालता (सर्वसमावेशी) के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। पंजाब सहकारी कृषि विकास बैंक के चेयरमैन पवन कुमार टीनू भी उपस्थित थे इस मौके पर उनके साथ लोकसभा सदस्य राज कुमार चब्बेवाल, चब्बेवाल हलके के विधायक डॉ. इशांक…

Shri Guru Ravidas Ji के समानता के संदेश को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए पंजाब सरकार की अनूठी पहल

Punjab News: छह सदियों पहले श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिए गए सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक समानता के संदेश को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने तथा उनकी शिक्षाओं के प्रसार के लिए पंजाब सरकार द्वारा एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। इसके तहत जालंधर ज़िले में डेरा बल्लां के निकट श्री गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र की स्थापना की जाएगी। कुल 9 एकड़ से अधिक भूमि इस अध्ययन केंद्र के नाम दर्ज की है इस संबंध में जानकारी देते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि यह अध्ययन केंद्र देश भर में अपने आप में एक अनूठी पहल होगी।…

सत्ता के लिए हिंसा के प्रयोग को कबूलना कांग्रेस का सबसे काला चेहरा दिखाता है: Baltej Pannu

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्टल के हालिया चौंकाने वाले बयानों पर कांग्रेस नेतृत्व की “आपराधिक चुप्पी” को लेकर कड़ा हमला बोला है। भट्टल ने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि कांग्रेस सरकार को दोबारा सत्ता में लाने के लिए उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर बम धमाके करवाने की सलाह दी गई थी। गुरुवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बलतेज पन्नू ने कहा कि यह बेहद गंभीर और चिंताजनक है कि इंटरव्यू वायरल होने के 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने…

शहरों के विकास पर हरियाणा सरकार खर्चेगी 127.87 करोड़ रुपए

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) की अध्यक्षता में बुधवार को हरियाणा निवास में शहरी स्थानीय निकाय विभाग की हाई-पावर्ड वर्क्स कमेटी (एचपीडब्ल्यूसी) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान, प्रदेशभर में प्रमुख शहरी अवसंरचना और विकास परियोजनाओं से संबंधित प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल भी मौजूद रहे। बैठक में कुल लगभग 136.64 करोड़ रुपये की 3 निविदाओं पर विचार किया गया, जबकि चौथी परियोजना के लिए पुन: निविदा आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए। इन तीनों निविदाओं में बोलीदाताओं के साथ विस्तृत बातचीत के उपरांत…

शिक्षकों-शिक्षामित्रों को बड़ी सौगात: कैशलेस मेडिकल सहित 30 प्रस्तावों को योगी कैबिनेट की मंजूरी

यूपी की योगी सरकार ने शिक्षकों और शिक्षा मित्रों को बड़ी सौगात दी है। योगी कैबिनेट ने गुरुवार को शिक्षा जगत के लिए ऐतिहासिक कैशलेस मेडिकल बीमा की मंजूरी दे दी है।पांच लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त हो सकेगा। लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में करीब दो घंटे तक हुुई कैबिनेट की बैठक में 32 प्रस्ताव रखे गए थे। इनमें से 30 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। विधानसभा का बजट सत्र बुलाने पर भी मुहर लगी है। नौ फरवरी से बजट सत्र बुलाया गया है। 11 को बजट पेश होगा। योगी सरकार ने माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग…

PM मोदी का पंजाब दौरा, CM मान ने की आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदलने की मांग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पंजाब दौरे का कार्यक्रम है. प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे के मद्देनजर बीजेपी नेता इसकी तैयारी में जुटे हैं. वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रधानमंत्री मोदी से आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदलने की मांग की है. आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 फरवरी (रविवार) को जालंधर आएंगे. सीएम मान की मांग? पीएम मोदी के पंजाब दौरे से पहले उन्होंने कल (28 जनवरी) एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदलने की मांग की थी. उन्होंने कहा पीएम मोदी 1 फरवरी को जालंधर आ रहे हैं और वे आदमपुर एयरपोर्ट…

Punjab सिविल सेक्रेटेरिएट को बम की धमकी मिली; बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंची

पंजाब सिविल सेक्रेटेरिएट और चंडीगढ़ मिनी सेक्रेटेरिएट को गुरुवार सुबह बम की धमकी मिली है। इससे बड़े पैमाने पर अफरा-तफरी मच गई। यह धमकी ईमेल के ज़रिए भेजी गई थी, जिसके चलते एडमिनिस्ट्रेशन और सिक्योरिटी एजेंसियों को तुरंत अलर्ट रहने को कहा गया है। एहतियात के तौर पर पंजाब और हरियाणा सेक्रेटेरिएट कॉम्प्लेक्स खाली करा लिए गए हैं। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। धमकी मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस, पंजाब पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीएस), सीआईएसएफ, डॉग स्क्वॉड और दूसरी सिक्योरिटी एजेंसियां मौके पर पहुंच गई हैं। पूरे कॉम्प्लेक्स को सील कर दिया गया है और…

भट्ठल का बम धमाकों वाला बयान अति गंभीर, बताएं कौन से लोग पंजाब को आग लगाना चाहते थे: Kuldeep Dhaliwal

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और हलका अजनाला से विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बीबी राजिंदर कौर भट्ठल के बम धमाकों संबंधी बयान को अति गंभीर बताते हुए कहा कि इसने कांग्रेस का असली किरदार पंजाबियों के सामने ला दिया है। उन्होंने मांग की कि मैडम भट्ठल बताएं कि वे कौन से लोग थे जो पंजाब को आग की भट्ठी में झोंकना चाहते थे। विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि बीबी भट्ठल का यह बयान बताता है कि कांग्रेस ने पंजाब के साथ क्या धोखे किए हैं। उन्होंने कहा कि…

भट्ठल के खुलासे ने कांग्रेस का असली चेहरा किया बेनकाब: Baltej Pannu

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रदेश महासचिव एवं मीडिया इंचार्ज बलतेज सिंह पन्नू ने पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता बीबी राजिंदर कौर भट्ठल के एक हालिया इंटरव्यू को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भट्ठल के इस बयान ने परंपरागत पार्टियों का असली चेहरा पंजाब की जनता के सामने उजागर कर दिया है। बलतेज सिंह पन्नू ने बताया कि वे बीबी राजिंदर कौर भट्ठल का एक इंटरव्यू सुन रहे थे, जिसमें उन्होंने स्वीकार किया कि मुख्यमंत्री रहते हुए चुनाव के समय पार्टी के कुछ सलाहकारों और नेताओं ने उन्हें बसों और सार्वजनिक स्थानों पर…

लाला लाजपत राय के जन्म स्थल ढुड्डीके को मॉडल गांव के रूप में विकसित किया जाएगा: CM भगवंत सिंह मान

Punjab News:  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज घोषणा की कि लाला लाजपत राय के जन्म स्थल ढुड्डीके को पूर्ण रूप से एक मॉडल गांव में तब्दील किया जाएगा, जहां सीवरेज, तालाब, खेल मैदान सहित सभी बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ किया जाएगा। 71वें लाला लाजपत राय जन्म दिवस खेल मेले को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारें केवल कागज़ी योजनाएं बनाती रहीं, जबकि उनकी सरकार ने राज्य के विकास के लिए एक वर्ष के भीतर ज़मीनी स्तर पर काम कर दिखाया है। पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की स्मृति में आयोजित कबड्डी और हॉकी टूर्नामेंट का आनंद लिया…

IND vs NZ चौथा टी-20 आज:भारत ने विशाखापट्टनम में 4 में से 3 मुकाबले जीते, बुमराह को आराम मिल सकता है

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी-20 मुकाबला आज विशाखापट्टनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी ACA-VDCA स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी, जबकि टॉस शाम 6:30 बजे किया जाएगा। इससे पहले खेले गए तीसरे टी-20 में भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली है। न्यूजीलैंड की टीम फिलहाल 3-0 से पीछे चल रही है। वाइजैग में भारत का रिकॉर्ड भी मजबूत रहा है। यहां खेले गए चार टी-20 मुकाबलों में से टीम इंडिया ने तीन में जीत दर्ज की है, जबकि एकमात्र हार…

चांदी दो दिन में ₹44,116 बढ़ी, ₹3.61 लाख/kg पहुंची:28 दिन में ₹1.31 लाख महंगी हुई; सोना ₹4,926 हजार महंगा,₹1.63 लाख पर पहुंचा

चांदी-सोने के दाम लगातार तीसरे दिन ऑल टाइम हाई पर हैं। आज 29 जनवरी को एक किलो चांदी की कीमत 17,257 रुपए बढ़कर 3,61,821 रुपए किलो पर पहुंच गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) ने यह जानकारी दी है। दो दिन में चांदी की कीमत 44,116 रुपए महंगी हुई है। इससे पहले शुक्रवार को इसकी कीमत ₹3,17,705 रुपए किलो थी। इस साल अब तक सिर्फ 28 दिन में ही ये 1.31 लाख रुपए महंगी हो चुकी है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 4,926 रुपए बढ़कर 1,63,827 रुपए पर पहुंच गया है। दो दिन में सोना…

पंजाब के अधिकारों से लेकर नशा-मुक्त अभियान तक, CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य के अधिकारों की मजबूती से रक्षा करने से लेकर नशा-मुक्त पंजाब के संकल्प तक, अपनी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों को विस्तार से सामने रखा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब के हितों, संसाधनों और भविष्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी। पंजाब के जल अधिकारों की सख्त पैरवी मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने सतलुज–यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर सहित जल से जुड़े हर मुद्दे पर राज्य के अधिकारों की मजबूती से रक्षा की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब के हिस्से के पानी की एक बूंद…

‘उपद्रवियों-दंगाइयों के आका…’, UGC विवाद के बीच गोरखपुर में CM योगी का बड़ा बयान

 UGC के नए नियमों को लेकर देशभर में सवर्ण समाज का विरोध तेज होता जा रहा है। सामान्य वर्ग सड़कों पर उतरकर भाजपा और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जातिवाद और परिवारवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। गोरखपुर में रेल उपरिगामी सेतु और 4 लेन मार्ग पर बने फ्लाईओवर के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जब-जब प्रदेश में विकास की रफ्तार तेज होती है, तब-तब परिवारवादी और जातिवादी ताकतें अव्यवस्था फैलाने की कोशिश करती हैं। ‘उपद्रवियों से कैसे निपटती है यूपी सरकार, यह…

हरियाणा CM की कैबिनेट मंत्रियों से बजट प्री मीटिंग:सैनी बोले-अब तक 9000 सुझाव आए; मंत्री विज ने भी 2 सुझाव दिए

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज अपने कैबिनेट सहयोगियों और विधायकों के साथ प्री बजट मीटिंग की। मीटिंग में सांसद भी शामिल हुए। इस मीटिंग में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, हरियाणा के भविष्य की दिशा को तय करने के लिए विचार मंथन हुआ है। जनता की अपेक्षाएं, जनप्रतिनिधियों का अनुभव और सरकार की प्रतिबद्धता तीनों ने एक साथ मिलकर वर्ष 2026-27 का बजट स्वरूप गढ़ा है। बजट देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा महत्वपूर्ण दस्तावेज है। हमारा बजट केवल संतुलित ही नहीं बल्कि संवेदनशील, दूरदर्शी और समावेशी होना चाहिए। आगामी बजट से हरियाणा के हर किसान…