Punjab: नशा तस्करों के घरों को गिराने की कार्रवाई रहेगी जारी: सीएम मान।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान को लेकर एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी से अर्जित पैसों से बनाई गई अवैध संपत्तियों के खिलाफ सरकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि पंजाब में युवाओं को नशे से बचाने और नशे के कारोबार को खत्म करने के लिए सरकार कठोर कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार को पटियाला स्थित पंजाबी विश्वविद्यालय में भारत रत्न डॉ. बीआर अंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित…
