Haryana को मिली पहली एयर कनेक्टिविटी: PM मोदी ने हिसार-अयोध्या फ्लाइट को दिखाई हरी झंडी, अंबेडकर जयंती पर दलितों को ‘दूसरी दिवाली’ बताया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज Haryana के दौरे पर हैं। उन्होंने हिसार में राज्य के पहले एयरपोर्ट से हिसार-अयोध्या उड़ान सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही उन्होंने एक बटन दबाकर नए टर्मिनल भवन की आधारशिला भी रखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सैनी, मोहनलाल बड़ोली और अन्य कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज Haryana से अयोध्या धाम के लिए सीधी हवाई सेवा की शुरुआत हो गई है। अब भगवान श्रीकृष्ण की धरती Haryana सीधे भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या से जुड़ गई है। कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

पटियाला पहुंचे CM भगवंत मान: अंबेडकर जयंती पर यूनिवर्सिटी समागम में शिरकत, छात्रों को बांटी जाएंगी स्कॉलरशिप।.

अंबेडकर जयंती मौके आज (सोमवार) को CM भगवंत मान पटियाला पहुंचे हैं। वह पंजाबी यूनिवर्सिटी में आयोजित समागम में शिरकत कर रहे हैं। इस दौरान वह एससी भाईचारे के छात्रों को पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप बांटेंगे। सरकार ने 429.24 करोड़ की राशि स्कॉलरशिप तय की गई है। वहीं, CM के समारोह को लेकर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। दूसरी तरफ आज राज्य के विभिन्न जिलों में प्रोग्राम आयाेजित किए जा रहे हैं। इसमें आम आदमी पार्टी समेत विभिन्न राजनीतिक पार्टियों में शामिल होंगे। कल भी पटियाला में थे सीएम मान मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार को भी पटियाला में मौजूद रहे।…

आज का एक्सप्लेनर: 15 दिन में तीसरी बार क्रैश, क्या खतरे में भारतीय UPI सिस्टम ? रोज़ाना 80 हजार करोड़ का ट्रांजैक्शन, दुनिया में बनी हुई है धाक।

भारत में हर घंटे ढाई करोड़ से ज्यादा UPI ट्रांजैक्शन होते हैं। यह सिस्टम इतना भरोसेमंद बन चुका है कि बहुत से लोग कैश का उपयोग ही छोड़ चुके हैं। लेकिन 12 अप्रैल को अचानक Paytm, GPay, PhonePe जैसे ऐप्स से पेमेंट फेल होने लगे। किसी ने समोसा खाते हुए ऐप को निहारा, तो किसी को सलून में हेयर कट के बावजूद पेमेंट न होने के कारण घंटों इंतजार करना पड़ा। यह घटना पिछले 15 दिनों में तीसरी बार हुई है। आखिर इन दिनों UPI बार-बार क्यों क्रैश हो रहा है, क्या आगे भी ऐसा होगा, और अगर ऐसा हो…

सुखबीर बादल बोले- 2027 में शिअद की सरकार बनाओ: Punjab को बनाएंगे नंबर वन।

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के दोबारा अध्यक्ष चुने जाने के बाद सुखबीर सिंह बादल आज (रविवार) तलबंडी साबो पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिअद Punjab की असली प्रतिनिधि पार्टी है। हमारे लिए पंजाब सर्वोपरि है। हमारा लक्ष्य है कि 2027 में पंजाब में फिर से शिअद की सरकार बने। Punjab को देश का अग्रणी राज्य बनाना हमारी जिम्मेदारी है। सुखबीर बादल ने लोगों से वादा किया कि अगर वह इस लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाए, तो जीवन में फिर कभी चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए से बाहर आने के बाद उन पर तरह-तरह के…

Punjab और चंडीगढ़ में 16 अप्रैल से लू का येलो अलर्ट: बठिंडा में पारा 39°C पहुंचा, अस्पतालों में बेड सुरक्षित; 18-19 अप्रैल को फिर से बारिश के आसार।

दो दिन की बारिश के बाद Punjab और चंडीगढ़ के लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन अब मौसम फिर से अपना मिज़ाज बदलने को तैयार है। 16 अप्रैल से अगले तीन दिनों तक क्षेत्र में लू चलने की आशंका जताई जा रही है। बीते 24 घंटों में राज्य का औसत अधिकतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है, हालांकि यह अब भी सामान्य स्तर के आसपास बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें लोगों…

Punjab: मोहाली में प्रताप बाजवा पर FIR दर्ज: ग्रेनेड की सूचना देकर फंसे नेता विपक्ष, स्रोत बताने से किया इनकार, CM ने दी सख्त चेतावनी।

Punjab कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू के बाद मुश्किलों में घिर गए हैं। मोहाली के स्टेट साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बाजवा के खिलाफ बीएनएस की धारा 197 (1) (डी) और 353 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, पुलिस उनसे मोहाली में पूछताछ कर सकती है। इसके लिए समन जारी किया जा सकता है। दूसरी ओर, कांग्रेस पार्टी के विधायक और सांसद बाजवा के समर्थन में आ गए हैं। उन्होंने सरकार की इस कार्रवाई को गलत…

रूस का यूक्रेन के सूमी शहर पर Ballistic मिसाइल ह/म/ला: 21 की मौ/त, सड़क पर पड़े मिले शव; लगातार दूसरे दिन जारी हवाई हमले।

रूस ने यूक्रेन के सूमी शहर पर Ballistic मिसाइल से हमला किया, जिसमें 21 लोगों की जान चली गई। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया है। वीडियो में सड़क पर बिखरे शव नजर आ रहे हैं। एक व्यक्ति को घायल को उठाकर ले जाते हुए भी देखा जा सकता है। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब दो दिन पहले ही अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ युद्धविराम पर बातचीत के सिलसिले में रूस पहुंचे थे और उन्होंने राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात भी की थी। यूक्रेन में भारतीय…

Punjab: 52 ब//मों के दावे पर घिरे प्रताप सिंह बाजवा, पुलिस ने की पूछताछ, CM मान ने उठाया सवाल – “सूचना कहां से मिली” ?

Punjab विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा द्वारा राज्य में 52 बम आने की जानकारी दिए जाने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सीएम मान ने सवाल किया है कि जब न तो राज्य की इंटेलिजेंस एजेंसियों को और न ही केंद्र सरकार को इस तरह की कोई सूचना है, तो फिर बाजवा को यह जानकारी कहां से प्राप्त हुई ? प्रताप सिंह बाजवा के इस दावे के बाद Punjab पुलिस की एक टीम उनसे विस्तृत जानकारी लेने उनके आवास पर पहुंची। बाजवा ने भी इस बात की पुष्टि की है और कहा…

UP: ‘शहीद पिता के पुत्र और शहीद पुत्रों के पिता है गुरु गोबिंद सिंह’ – CM योगी !

UP के सीएम योगी आदित्‍यनाथ लखनऊ स्थित गुरुद्वारे पहुंचे और उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका. साथ ही उन्‍होंने प्रदेशवासियों संग सिख भाइयों-बहनों को बैसाखी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि गुरु गोविंद सिंह महाराज ने वर्ष 1699 में देश और धर्म की रक्षा के लिए खालसा पंथ की स्थापना की थी। यह पंथ आज भी पूरी दुनिया में धर्म और सत्य के प्रतीक के रूप में मजबूती से खड़ा है और गर्व के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बैसाखी का पर्व न सिर्फ फसल कटाई का…

UP: राजकीय सम्मान के साथ मनाई जाएगी बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती – सीएम योगी।

संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती 14 अप्रैल को पूरे प्रदेश में अत्यंत गरिमा और राजकीय सम्मान के साथ मनाई जाएगी। UP के सीएम योगी ने इस दिन सार्वजनिक छुट्टी घोषित कर दी है। इस मौके पर जिलों में समारोह, विचार गोष्ठियों और श्रद्धांजलि से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही जयंती के एक दिन पहले यानी 13 अप्रैल को सभी पार्कों और स्मारकों में साफ-सफाई कराई जाएगी। इस मौके पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों और मंडलायुक्तों को जरूरी दिशा निर्देश दे दिए हैं। डॉ. भीमराव अंबेडकर की…

IPL में अभिषेक शर्मा ने रचा नया इतिहास, तूफानी शतक और अनोखे सेलिब्रेशन ने बटोरी सुर्खियाँ।

अभिषेक शर्मा ने IPL में नया इतिहास रच दिया है। अभिषेक ने 40 गेंदों पर तूफानी शतक जड़ा और फिर 132 रन के निजी स्कोर पर पहुंचते ही नया कीर्तिमान बना दिया। IPL 2025 के 27वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से कहर ढा दिया। 200 से ज्यादा रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक शर्मा ने ट्रेविस हेड के साथ मिलकर पंजाब किंग्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। दोनों सलामी बल्लेबाज पहले ही ओवर से पंजाब किंग्स के गेंदबाजों पर हावी नजर आए। अभिषेक और हेड ने 4 ओवर में 60…

Punjab: फिर बदला मौसम का रुख, जानिए आने वाले दिनों का हाल।

Punjab में बारिश से एक दिन राहत के उपरांत फिर मौसम ने करवट लेते हुए एकदम से बढ़े तापमान ने जहां लोगों को परेशान कर दिया, वहीं आने वाले दिनों में तापमान और ज्यादा बढ़ौत्तरी पसीने छुड़ा सकती है। मौसम के विभाग के अनुसार आने वाले 10 दिनों में तापमान 46 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है, जिससे एयरकंडीशन, कूलर बेचने वालों का कारोबार बढ़ने और लोगों की जेबें ढीली होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। देर शाम को चाहे थोड़ी देर चली ठंडी हवाओं ने राहत जरूर दी, लेकिन आने वाले दिनों में ऐसी संभावना दूर-दूर…

Punjab सरकार पहुंचाएगी ₹51,000 की मदद – देखें कौन-कौन हैं हकदार।

Punjab सरकार की सामाजिक न्याय एवं अल्पसंख्यक कल्याण से जुड़ी ‘आशीर्वाद योजना’ के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में अनुसूचित जातियों और पिछड़ी जातियों से संबंधित परिवारों को कुल 301.20 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि इस वितरित राशि में से 198.51 करोड़ रुपये अनुसूचित जाति वर्ग के 38,922 लाभार्थियों को तथा 102.69 करोड़ रुपये पिछड़ा वर्ग (बी.सी.) के 20,136 लाभार्थियों को दिए गए हैं। डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि आशीर्वाद योजना के तहत बेटियों के विवाह…

Haryana का पहला एयरपोर्ट तैयार: 7,200 एकड़ में फैला शंखनुमा टर्मिनल, कल से उड़ानें शुरू, 1 लाख नौकरियों के साथ बनेगा IT और हॉस्पिटैलिटी हब।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल (14 अप्रैल) को हिसार में बन रहे Haryana के पहले एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही इंटरनेशनल टर्मिनल की आधारशिला रखेंगे। इसे शंख के आकार में बनाया जा रहा है। PM हिसार से अयोध्या के बीच चलने वाली फ्लाइट को भी हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद PM रैली को भी संबोधित करेंगे। हिसार में 7,200 एकड़ जमीन पर एयरपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। इसे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) के विकल्प के रूप में 3 चरणों में विकसित किया जा रहा है। इसे लेकर हरियाणा सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया…

Haryana: गांव चलो अभियान के तहत सीएम नायब सैनी पहुंचे रामगढ़, विकास के लिए 21 लाख की घोषणा, स्वास्थ्य और शिक्षा पर दिए बड़े बयान।

Haryana के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज ‘गांव चलो’ अभियान के तहत रामगढ़ की चौपाल का दौरा किया। सैनी ने भगवान शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में सफाई अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने हनुमान जयंती के अवसर पर लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दीं तथा रामगढ़ गांव के विकास के लिए 21 लाख रुपए देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेताओं को लोगों की समस्याओं को समझने और उनका समाधान करने के लिए नियमित रूप से गांवों का दौरा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि…

Haryana: CM नायब सिंह सैनी का बड़ा बयान, ‘विनेश फोगाट हमारी हीरो’ ।

Haryana सरकार में मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि विनेश फोगाट को सरकार की तरफ से सरकारी नौकरी का भी ऑफर दिया गया था लेकिन, उन्होंने नगद पुरस्कार और प्लॉट का ऑप्शन चुना। ओलंपियन और पूर्व रेसलर विनेश फोगाट को Haryana सरकार की ओर से 4 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के तहत एक प्लॉट दिया जाएगा. वहीं इसको लेकर शनिवार (12 अप्रैल) को प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विनेश फोगाट के सम्मान में कोई कमी नहीं आएगी. सीएम सैनी ने कहा, “ये कोई राजनीति का विषय नहीं है. विनेश…

GT के ग्लेन फिलिप्स चोटिल होकर IPL 2025 से बाहर: हैदराबाद के खिलाफ लगी थी कमर में चोट, आज लखनऊ से है मुकाबला।

गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स को चोट लगने के कारण IPL 2025 से बाहर होना पड़ा है। 6 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले के दौरान उन्हें कमर में चोट लगी थी, जिसके चलते वे आगे टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। PTI की रिपोर्ट के अनुसार, फिलिप्स इलाज के लिए न्यूजीलैंड लौट चुके हैं। फिलिप्स को गुजरात ने IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में 2 करोड़ रुपए में खरीदा था। हैदराबाद के खिलाफ चोटिल हुए थे 6 अप्रैल को खेले गए मैच में हैदराबाद की पारी के छठे ओवर में ग्लेन फिलिप्स को चोट लगी। प्रसिद्ध कृष्णा…

UP: तेज आंधी तूफान बना आफत, पेड़ और बिजली के खंभे टूटे, 3 की मौ//त।

UP के फिरोजाबाद जनपद में शुक्रवार रात में आई तेज आंधी और तूफान में जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया ।बिजली के खंभे टूटने से जहां बिजली आपूर्ति ठप्प रही वहीं पेड़ टूटने के कारण हुए हादसों में तीन लोगों की मौ/त की जानकारी हुई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर पुलिस ने सभी शवों का पोस्टमाटर्म कराया है। तेज आंधी और तूफान ने एक बार बिजली व्यवस्था को पूरी तरह ठप कर दिया कई घंटे के बाद बिजली चालू हो सकी, कई स्थानों पर खंभे टूटने और बिजली के तार टूटने की जानकारी मिली है। तूफान से…

Punjab: सुखबीर बादल को फिर मिला अकाली दल का नेतृत्व, सज़ा के दौरान चली थी गो//ली।

Punjab से एक बड़ी खबर सामने आई है अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब परिसर के तेजा सिंह समुद्री हॉल में आयोजित पार्टी की बैठक में सुखबीर सिंह बादल को सर्वसम्मति से एक बार फिर शिरोमणि अकाली दल का अध्यक्ष चुना गया। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर सिंह भूंदड़ ने बैठक के दौरान उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी सदस्यों ने समर्थन दिया। इस चुनाव में किसी भी अन्य सदस्य ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन नहीं किया, जिससे सुखबीर बादल का चयन बिना विरोध के संभव हो सका। बैठक के दौरान चुनाव अधिकारी गुलजार सिंह रणिके ने औपचारिक रूप…

देशभर में UPI डाउन, पेमेंट करने में लोगों को हो रही परेशानी।

आज देश भर में लोग UPI के ज़रिए भुगतान करने में दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। लेनदेन की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद हजारों लोगों की रकम अटक गई है। डाउनडिटेक्टर की रिपोर्ट के अनुसार, दोपहर तक यूपीआई सेवाओं से जुड़ी शिकायतों की संख्या 2,000 से अधिक हो चुकी थी। इनमें अधिकांश शिकायतें पेमेंट करने और पैसे ट्रांसफर करने में परेशानी को लेकर हैं। बताया जा रहा है कि कंपनी के सर्वर में तकनीकी खराबी के कारण ये समस्या सामने आ रही है, जिससे यूज़र्स को पेमेंट करने में कठिनाई हो रही है। उपयोगकर्ताओं को धन हस्तांतरण, भुगतान और…