पेपर लीक पर पीएम मोदी ने फास्ट ट्रैक कोर्ट का किया ऐलान, राहुल बोले- शिक्षा व्यवस्था की बदहाली के जिम्मेदार आप
देशभर में पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर जारी राजनीतिक बहस के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रश्नपत्र लीक करने वाले और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए जाएंगे, ताकि ऐसे मामलों की सुनवाई सामान्य अदालतों की तुलना में कहीं अधिक तेजी से पूरी हो सके और दोषियों को जल्द सजा मिल सके। प्रधानमंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है जब राजधानी दिल्ली में परीक्षा पारदर्शिता और छात्रों से जुड़े मुद्दों को…
