पंजाब में खेलों की अलख जगाने निकली ‘खेडां वतन पंजाब दियां-4’ की मशाल, पटियाला से फतेहगढ़ साहिब के लिए रवाना
पंजाब में खेलों को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के सीजन-4 का मशाल मार्च बुधवार को पटियाला से फतेहगढ़ साहिब के लिए रवाना हुआ। पटियाला में रात्रि विश्राम के बाद मशाल को रिंक हॉल, बारादरी से अगले पड़ाव के लिए रवाना किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, विद्यार्थियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं मीडिया प्रभारी बलतेज सिंह पन्नू मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ महज…
