पंजाब में भूजल संकट पर पहली बार दिखे सुधार के संकेत, 95 ब्लॉकों की स्थिति बदली; नहरी पानी पर सरकार का जोर
पंजाब में तेजी से गिरते भूजल स्तर के बीच आम आदमी पार्टी ने राज्य के लिए राहत देने वाले आंकड़े सामने रखे हैं। पार्टी का दावा है कि प्रदेश में भूजल के अत्यधिक दोहन की रफ्तार अब पहले के मुकाबले कम हुई है और कई भूजल ब्लॉकों की स्थिति में भी सुधार दर्ज किया गया है। आम आदमी पार्टी के राज्य मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने सोमवार को केंद्रीय भूजल बोर्ड के ताजा आकलन का हवाला देते हुए कहा कि पंजाब के सामने मौजूद जल संकट की दिशा में बदलाव के शुरुआती संकेत दिखाई देने लगे हैं। पन्नू के मुताबिक…
