2027 के रण में उतरने से पहले अकाली दल ने साधा जनसंपर्क, नौ सदस्यीय घोषणापत्र समिति गठित
सुखबीर बादल ने वरिष्ठ नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी, पंजाब के गांवों-शहरों में जाकर किसानों से लेकर कर्मचारियों तक से लिए जाएंगे सुझाव पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर शिरोमणि अकाली दल ने अपनी राजनीतिक गतिविधियों को तेज करते हुए चुनावी घोषणा पत्र तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने रविवार को नौ सदस्यीय घोषणापत्र समिति का गठन किया है। इस समिति को केवल चुनावी घोषणाओं का मसौदा तैयार करने की जिम्मेदारी नहीं दी गई है, बल्कि इसके जरिए पार्टी प्रदेश के विभिन्न वर्गों और क्षेत्रों के लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं,…
