पंजाब में नई राजनीतिक रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी भाजपा, 2027 चुनाव के लिए स्वतंत्र लड़ाई का खाका तैयार
पंजाब की राजनीति में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर समीकरण तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं। राज्य में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी ने अब पूरी ताकत के साथ अकेले चुनावी मैदान में उतरने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि पिछले कुछ वर्षों में पंजाब में भाजपा के जनाधार में विस्तार हुआ है और अब वह राज्य की सभी विधानसभा सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ने की स्थिति में पहुंच रही है। भाजपा नेताओं के हालिया बयानों से यह संकेत मिला है कि पार्टी…
