Punjab में भीषण गर्मी का प्रकोप, अगले 48 घंटों में मौसम को लेकर अलर्ट जारी।
पंजाब में गर्मी का असर लगातार तेज होता जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के लिए गर्मी को लेकर महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की है और आने वाले दिनों में तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में लगभग 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, जिससे प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी का प्रभाव और अधिक महसूस होगा। बढ़ते तापमान के कारण आम जनजीवन पर असर पड़ने की आशंका है। विशेष रूप से दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को…
