पंजाब के कारोबार को मिलेगी खाड़ी बाजारों तक नई उड़ान, शारजाह के उद्योगपतियों से सीधे साझेदारी की तैयारी
पंजाब के उद्योगों और संयुक्त अरब अमीरात के कारोबारी बाजार के बीच संबंधों को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य सरकार अब केवल विदेशी निवेश आकर्षित करने तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि पंजाब की कंपनियों को यूएई के बाजार से सीधे जोड़ने, संयुक्त उद्यम स्थापित कराने, निर्यात के नए अवसर उपलब्ध कराने और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रही है। इसी उद्देश्य से उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री अमन अरोड़ा ने शारजाह के प्रमुख कारोबारी प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर दोनों क्षेत्रों के उद्योगों के बीच व्यावसायिक सहयोग की संभावनाओं पर…
