डेरा बाबा नानक में ‘आप’ को मिली बड़ी मजबूती, सैकड़ों अकाली और कांग्रेसी नेता ‘AAP’ में शामिल

डेरा बाबा नानक में आम आदमी पार्टी (आप) को एक बड़ी मजबूती मिली, जब विधायक गुरदीप सिंह रंधावा के नेतृत्व में सैंकड़ों अकाली और कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता अपनी पुरानी पार्टियां छोड़कर आप में शामिल हो गए। विधायक रंधावा ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए सदस्यों के आने से डेरा बाबा नानक के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में पार्टी का आधार और भी मजबूत होगा। रंधावा ने कहा कि लोग आम आदमी पार्टी की जनहितैषी नीतियों और विकास कार्यों से बेहद खुश हैं। यही कारण है कि…

संत समाज द्वारा श्री गुरु रविदास महाराज जी के 649वें प्रकाश पर्व के अवसर पर शानदार प्रबंधों के लिए भगवंत सिंह मान सरकार की सराहना

संत समाज ने 649वें प्रकाश पर्व पर पंजाब सरकार की सराहना की खुरालगढ़ साहिब: संत समाज ने श्री गुरु रविदास महाराज जी के 649वें प्रकाश पर्व को व्यापक स्तर पर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाने के लिए किए गए पुख्ता प्रबंधों से प्रभावित होकर इस नेक कार्य के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की सराहना की। संत समाज की प्रतिक्रिया श्री गुरु रविदास जी के 649वें प्रकाश पर्व को समर्पित राज्य स्तरीय समागम के दौरान संगत को संबोधित करते हुए संत निरमल दास जी (जोड़ वाले) ने कहा कि गुरु रविदास जी साधू संप्रदा…

गुरु रविदास के 650वें प्रकाश पर्व पर सालभर समागम:सीएम समेत पूरी कैबिनेट खुरालगढ़ में, संत समाज तय करेगा प्रोग्राम

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को लेकर गुरुद्वारा खुरालगढ़ में राज्य स्तरीय समागम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित पूरी कैबिनेट मौजूद रही। इस मौके पर सीएम ने कहा कि उनकी सरकार गुरु साहिब द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चल रही है। वहीं उन्होंने कहा कि गुरु साहिब के प्रकाश पर्व को लेकर पूरे साल समागम आयोजित किए जाएंगे। हम प्रबंधकों की भूमिका में रहेंगे, जबकि समागम कहां करवाने हैं और अन्य सभी व्यवस्थाएं संत समाज तय करेगा। प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि उनकी सरकार गुरु रविदास…

पंजाब और चंडीगढ़ में 2 दिन ठंडी हवाएं चलेंगी:दिन में तेज धूप निकलेगी, पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा, फरीदकोट सबसे ठंडा

पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में कड़ाके की ठंड का दौर भले ही बीत चुका हो, लेकिन सर्दी का अहसास अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। यहां दो दिनों तक ठंडी हवाएं चलेंगी। हालांकि तेज धूप भी निकलेगी, लेकिन सर्दी का अहसास बना रहेगा। 18 से 20 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ रुक-रुक कर आते रहेंगे। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD), चंडीगढ़ द्वारा आज जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पंजाब में औसत न्यूनतम तापमान कल के मुकाबले 0.9°C बढ़ा है, जिससे कड़ाके की ठंड से आंशिक राहत मिली है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार यह तापमान अभी भी…

श्री गुरु रविदास महाराज जी के उपदेश के अनुसार समानता वाले समाज की रचना के लिए Punjab सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार श्री गुरु रविदास महाराज जी द्वारा दिए गए उपदेशों पर चलते हुए समानता, भाईचारे और मानवता पर आधारित समाज की रचना के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने बताया कि श्री गुरु रविदास जी की महान विरासत को संजोए रखने के उद्देश्य से 6 फरवरी को होशियारपुर जिले के खुरालगढ़ में राज्य स्तरीय समागम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रकाश पर्व के अवसर पर पूरी कैबिनेट संगत के साथ श्री गुरु रविदास जी को श्रद्धा और सम्मान अर्पित करेगी।मुख्यमंत्री ने समस्त संगत से…

AAP पंजाब द्वारा राज्य, ज़िला और क्षेत्र स्तर पर महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तयों की घोषणा 

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने संगठनात्मक ढांचे को और सशक्त करने के उद्देश्य से विभिन्न विंगों में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। इन नियुक्तियों से राज्य के ज़िलों और विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी की पकड़ और मज़बूत होने की उम्मीद है। पार्टी नेतृत्व के अनुसार, ये नियुक्तियां संगठन को अधिक सक्रिय बनाने और सभी स्तरों पर बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने के लिए की गई हैं। राज्य स्तरीय नियुक्तियां पार्टी ने परमिंदर सिंह गोल्डी को यूथ विंग का स्टेट वर्किंग प्रधान नियुक्त किया है, जबकि रणजीत पाल सिंह को व्यापार विंग का राज्य महासचिव बनाया गया है। ज़िला स्तर…

CM Bhagwant Mann के प्रयासों से नई ऊंचाई छू रहा पंजाब का उद्योग जगत! निवेश की भरमार से खुल रहे अवसरों के द्वार

CM Bhagwant Mann: पंजाब में विकास को तगड़ी रफ्तार मिल रही है। आलम ये है कि सूबे में निवेश की भरमार है। विदेशी से लेकर स्थानीय उद्योगपति तक पंजाब में निवेश की संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं। ये सब कुछ संभव हो सका है कि सीएम भगवंत मान के कुशल नेतृत्व के कारण। सीएम भगवंत मान खुद एक-एक पहलुओं की समीक्षा कर सूबे में निवेश को नई गति दे रहे हैं। इसी क्रम में मोहाली में 13 मार्च से इन्वेस्ट समिट का आयोजन होना है। पंजाब में निवेश को मिल रही ये रफ्तार जहां एक ओर संभावनाओं के द्वार खोल रही हैं।…

Punjab हर जिले में 10 और 11 फरवरी को लगेंगे विशेष शिविर, निपटाई जाएंगी व्यापारियों की शिकायतें

पंजाब में व्यापारियों से जुड़ी स्थानीय शिकायतों व अन्य मसलों का हल विशेष शिविरों के माध्यम से होगा। ये शिविर हर जिले में 10 व 11 फरवरी को लगाए जाएंगे। जिला व्यापार समितियों के अध्यक्ष इन शिविरों में उपस्थित रहेंगे और व्यापारियों की समस्याओं को सुनेंगे। जिन समस्याओं का समाधान मौके पर हो सकता है, उन्हें वहीं निपटाया जाएगा। यह निर्णय पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बुधवार को पंजाब भवन में पंजाब राज्य व्यापारी आयोग (पीएसटीसी) की एक उच्च स्तरीय बैठक में लिया। बैठक का मकसद व्यापारी समुदाय के साथ संबंधों को और मजबूत करने, शिकायत निवारण व्यवस्था…

Punjab News: भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने श्री गुरु रविदास जी महाराज के 649वें प्रकाश पर्व पर वर्षभर चलने वाले राज्य स्तरीय समारोहों की शुरुआत की, 2027 में ऐतिहासिक 650वें प्रकाश पर्व की तैयारियों का हुआ आगाज़

Punjab News: श्री गुरु रविदास महाराज जी के 649वें पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आज श्री खुरालगढ़ साहिब में प्रदेश स्तरीय समागम का शुभारंभ पूर्ण धार्मिक मर्यादा एवं उत्साह के साथ श्री अखंड साहिब जी के पाठ के आरंभ के साथ किया गया। यह भव्य समागम 6 फरवरी तक चलेगा तथा इसी दिन श्री अखंड साहिब जी के भोग डाले जाएंगे। समागम के अंतिम दिन मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान गुरु चरणों में हाजिरी लगाकर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं भाईचारे की कामना करेंगे। संत समाज भी विशेष तौर पर मौजूद रहे इस अवसर पर तप स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब से…

भगवंत सिंह मान सरकार ने Punjab के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलने हेतु निवेश अभियान को और तेज किया

पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मुंबई में चल रहे निवेश रोडशो के दूसरे दिन को और अधिक गति प्रदान की. प्रोग्रेसिव पंजाब निवेशक सम्मेलन 2026 के हिस्से के रूप में, राज्य ने युवाओं के लिए निवेश को रोजगार के अवसरों में बदलने पर विशेष जोर दिया. विभिन्न क्षेत्रों में वैश्विक निवेशकों को आकर्षित करने के लिए लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को मजबूत बनाने और उन्हें बड़े उद्योगों में परिवर्तित करने की रणनीतियां पेश की गईं. इन प्रयासों से पंजाब को युवा-केंद्रित औद्योगिक विकास और उद्यमिता-आधारित अर्थव्यवस्था का केंद्र बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया…

अमरीका के कृषि वस्तुओ के लिए Zero-tax entry भारतीय किसानों को बर्बाद कर देगी, भाजपा अपना किसान विरोधी एजेंडा आगे बढ़ा रही है: धालीवाल

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच कथित “गुप्त व्यापारिक समझौते” को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी ने चेतावनी दी कि यह डील भारत के किसानों को तबाह करने और देश की कृषि अर्थव्यवस्था को खत्म करने की एक सुनियोजित साज़िश है। बुधवार को चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आप पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि यह बेहद चौंकाने और अपमानजनक है कि जब यह मुद्दा देश के भविष्य और 80 करोड़ से…

BJP ने फिर रची किसानों को बर्बाद करने की साजिश, Modi-Trump के बीच क्या समझौता हुआ जनता को बताए केंद्र सरकार: तलबीर गिल

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के वरिष्ठ नेता तलबीर गिल ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार एक बार फिर देश के अन्नदाता के खिलाफ साजिश रच रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार किसानों की मेहनत और भविष्य को दांव पर लगाकर कारपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने की तैयारी में है। बुधवार को आप नेता गुरप्रताप सिंह के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए तलबीर गिल ने कहा कि भाजपा सरकार इससे पहले भी तीन काले कृषि कानून किसानों पर थोपने की कोशिश कर चुकी है, जिसका पंजाब सहित…

अकाली लीडरशिप और बादल परिवार ने मजीठिया का साथ छोड़ा: Baltej Pannu

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने अकाली नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया को मिली जमानत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मजीठिया को शिरोमणि अकाली दल (बादल) की लीडरशिप और बादल परिवार ने पूरी तरह अकेला छोड़ दिया है। बलतेज पन्नू ने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जब बिक्रमजीत सिंह मजीठिया नाभा जेल से बाहर आए, तो वे भले ही बाहर आकर बड़ी-बड़ी बातें करते नजर आए, लेकिन सच्चाई यह है कि उन्हें अपनी ही पार्टी की लीडरशिप का कोई समर्थन नहीं मिला। उन्होंने कहा कि सिर्फ पार्टी लीडरशिप ही नहीं,…

CM भगवंत सिंह मान के प्रयासों से हिंदुजा ग्रुप ने पंजाब में निवेश में गहरी रुचि दिखाई, युवाओं के लिए पैदा होंगे रोजगार के नए अवसर

पंजाब को वैश्विक निवेश केंद्र के रूप में स्थापित करने के प्रयासों को मंगलवार को तब और बल मिला जब विश्व के अग्रणी विविधीकृत समूह हिंदुजा समूह ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ विस्तृत चर्चा के बाद राज्य में निवेश करने में गहरी रुचि दिखाई। पंजाब को एक स्थिर, भविष्य के लिए तैयार और व्यापार-अनुकूल गंतव्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए, मुख्यमंत्री ने राज्य के बढ़ते औद्योगिक विस्तार, नीतिगत सुधारों और बढ़ते निवेशक विश्वास पर जोर दिया। मार्च 2022 से अब तक प्राप्त 1.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी से लेकर डिजिटल सेवाओं तक…

Aman Arora ने मजीठिया की जमानत पर कहा: कानून, सबूत और सच्चाई राजनीतिक जश्न से कहीं अधिक शक्तिशाली हैं।

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रधान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को मिली जमानत पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि जमानत को दोष-मुक्ति के तौर पर पेश करना जनता को गुमराह करने की कोशिश है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह राहत पूरी तरह प्रक्रियागत आधार पर दी गई है और इससे मजीठिया के खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप किसी भी तरह कमजोर नहीं हुए हैं। अमन अरोड़ा ने कहा कि जमानत हिरासत की अवधि और तकनीकी प्रक्रियाओं के पूरा होने के आधार पर दी गई है, न कि…

पंजाब S.G.S.T. विकास दर के मामले में पूरे भारत में सबसे आगे: हरपाल सिंह चीमा

भारत सरकार द्वारा जीएसटी 2.0 दर को तर्कसंगत बनाने के कारण राजस्व संबंधी चुनौतियों के बावजूद, पंजाब ने जनवरी 2026 के दौरान जीएसटी जुटाने में महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज की है, जो बेहतर अनुपालन, केंद्रित लागूकरन और निरंतर आर्थिक गतिविधियों को दर्शाता है। इस संबंध में जानकारी देते हुए वित्त, आबकारी एवं कर मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि जनवरी 2026 के दौरान राज्य में कुल 2452.66 करोड़ रुपये जीएसटी वसूला गया है, जबकि शुद्ध जीएसटी वसूली के मामले में जनवरी 2025 की तुलना में 15.7 प्रतिशत की दर से वर्ष-दर-वर्ष 315 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है।…

पंजाब में सियासी घमासान: मुलाकाती ही जज बन जाएं… डेरा ब्यास प्रमुख और मजीठिया की मुलाकात पर CM का तंज

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक ट्वीट के जरिए शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों की जेल में हुई मुलाकात पर कड़ा तंज कसा है।  मान ने अपनी पोस्ट में लिखा-कल बन जाएं चाहे आज बन जाएं, अदालतों का वहां रब्ब राखा जहां मुलाकाती ही जज बन जाएं।  डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों सोमवार को पटियाला जेल में बंद बिक्रम मजीठिया से मिलने पहुंचे थे। जेल परिसर से बाहर आने के बाद डेरा प्रमुख ने मजीठिया के खिलाफ लगे आरोपों को निराधार और…

CM पंजाब आज से मुंबई के दौरे पर:उद्योगपतियों से करेंगे मुलाकात, दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार के घर भी जाएंगे

पंजाब के CM भगवंत मान मिशन इन्वेस्टमेंट के तहत आज से दो दिन के मुंबई दौरे पर हैं। इस दौरान वे उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे और उन्हें पंजाब में निवेश का न्योता देंगे। उम्मीद है कि इस दौरान कई एमओयू (MoU) भी साइन होंगे। मार्च महीने में ही पंजाब सरकार बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए एक प्रोग्राम करवाने जा रही है। इन सबके पीछे कोशिश यही है कि पंजाब में निवेश को बढ़ाकर युवाओं को रोजगार के अवसर दिए जाएं। ताकि 2027 की राह आसान हो। महाराष्ट्र के दिवंगत के घर जाएंगे सीएम मान पूरी तैयारी के साथ मुंबई…

CM Bhagwant Singh Mann: नेशनल डिफेंस कॉलेज के एक प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब का किया दौरा, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से की मुलाकात

नेशनल डिफेंस कॉलेज, नई दिल्ली के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की एकता और संप्रभुता में राज्य के अद्वितीय योगदान, बहादुरी, भाईचारे की मजबूत भावना, शानदार विरासत और भारत के खड़गभुजा एवं अन्नदाता के रूप में पंजाब के अमूल्य योगदान का जिक्र किया। आज यहां नेशनल डिफेंस कॉलेज के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब ने भारतीय सशस्त्र बलों को जांबाज फौजी अधिकारी और बहादुर जवान दिए हैं, जिन्होंने हमेशा मोर्चे पर रहकर देश के लिए शहादतें दी हैं।” उन्होंने कहा, “यह जानकर…

जमानत मिलने से कोई बरी नहीं होता, मजीठिया के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं: वित्त मंत्री Harpal Singh Cheema

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की जमानत और डेरा ब्यास मुखी की जेल मुलाकात को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। दोनों नेताओं ने स्पष्ट किया कि जमानत मिलने का मतलब बरी होना नहीं होता और मजीठिया के खिलाफ पुख्ता सबूत अदालत में पेश किए जाएंगे। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मजीठिया की जमानत के बारे में बोलते हुए कहा कि जमानत मिलने से कोई भी व्यक्ति बरी नहीं हो जाता। उन्होंने स्पष्ट किया कि मजीठिया के खिलाफ पुख्ता सबूत…