मान सरकार की सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) ने हाईवे पर होने वाली मौतों को लगभग 50% तक घटाया
पंजाब सरकार की रोड सेफ्टी फोर्स (SSF) के दो साल पूरे होने पर इसकी बड़ी उपलब्धियों को साझा करते हुए आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कहा कि यह फोर्स मुख्यमंत्री भगवंत मान की सबसे प्रभावशाली और जनहितैषी पहल बनकर उभरी है, जो पंजाब के हाईवे पर ज़मीनी स्तर पर असली नतीजे दे रही है। एक साल में 940 कीमती जानें बचीं बलतेज पन्नू ने बताया कि एसएसएफ की शुरुआत से पहले वर्ष 2023 में पंजाब के हाईवे पर सड़क हादसों में 1,955 लोगों की मौत हुई थी। वर्ष 2024 में यह संख्या घटकर 1,016 रह…
