पंजाब में आज से ₹10 लाख का मुफ्त इलाज मिलेगा:3 करोड़ पंजाबियों को फायदा, CM मान-केजरीवाल लॉन्च करेंगे

पंजाबियों को आज से 10 लाख रुपए तक का फ्री इलाज मिलेगा। इसमें न कोई इनकम का चक्कर है और न ही एज लिमिट। पंजाब का आधार और वोटर कार्ड होना चाहिए और पूरा परिवार स्कीम का लाभ उठा सकता है। इससे 65 लाख परिवारों के करीब 3 करोड़ पंजाबियों को फायदा हाेगा। मुख्यमंत्री सेहत स्कीम से जुड़ी 2 अहम बातें… योजना की लॉन्चिंग के लिए आज (22 जनवरी) को मोहाली में कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें CM भगवंत मान के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहेंगे। सरकार का कहना है कि इस स्कीम…

ऑपरेशन प्रहार के तहत अमृतसर देहाती में बड़ी कार्रवाई:140 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस द्वारा चलाया जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ लगातार के तहत अमृतसर देहात क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 140 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी अमृतसर देहात के एसएसपी सुहेल मीर ने मीडिया से बातचीत के दौरान दी। एसएसपी सुहेल मीर ने बताया कि पंजाब के डीजीपी गौरव यादव के दिशा-निर्देश के तहत राज्यभर में 72 घंटे का विशेष अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत करीब 12 हजार पुलिस मुलाजिमों को मैदान में उतारा गया है, जिनमें लगभग 2 हजार पुलिसकर्मी गैंगस्टरों, उनके सहयोगियों और उनसे जुड़े नेटवर्क की गहन जांच में…

Punjab में आंगनबाड़ी और प्लेवे में एक सिलेबस पढ़ाया जाएगा:नए सेशन से होगी शुरुआत

पंजाब में अब आंगनबाड़ी, प्राइमरी स्कूल और प्लेवे स्कूलों में एक ही सिलेबस बच्चों को पढ़ाया जाएगा। पढ़ाई किताबी नहीं, बल्कि खेल-खेल में कराई जाएगी। इसके अलावा सभी प्लेवे स्कूलों का रजिस्ट्रेशन भी ऑनलाइन किया जाएगा। इसकी शुरुआत आज से की गई है। यह दावा पंजाब की कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर ने किया। वह इस दौरान चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही थी। कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर ने कहा कि हमारी कोशिश यही है कि सभी बच्चों का एक समान विकास हो। इसके अलावा 1000 नए आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जा रहे हैं, जो अति आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। फरवरी…

पंजाब सरकार भगवान श्रीराम पर करवाएगी शो: 40 जगहों पर कार्यक्रम की मंजूरी, कैबिनेट मीटिंग के 9 बड़े फैसले

पंजाब कैबिनेट की बैठक मंगलवार को चंडीगढ़ में हुई। बैठक में राज्य में भगवान श्री राम के जीवन पर आधारित नाटक ‘हमारे राम’ के 40 स्थानों पर शो दिखाने को मंजूरी दी गई। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि इन कार्यक्रमों में देश के कई नामी कलाकार प्रस्तुति देंगे। ये प्रस्तुतियां हमारे जीवन को सकारात्मक दिशा देने में अहम भूमिका निभाएंगी। इसके अलावा कैबिनेट में सार्वजनिक जमीन देने के नियमों में बदलाव, FAR चार्ज घटाने, योगा ट्रेनरों की भर्ती समेत कई अहम फैसलों पर भी मुहर लगाई गई। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा प्रेस कॉन्फ्रेंस में…

मान सरकार ने ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम की शुरुआत की, संगठित अपराध के खिलाफ युद्धस्तर पर कार्रवाई शुरू: Baltej Pannu

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कहा कि पंजाब पुलिस ने औपचारिक रूप से ‘गैंगस्टरों पर वार’ मुहिम की शुरुआत कर दी है। यह अभियान सूबे में संगठित अपराध के खिलाफ एक निर्णायक और बड़े पैमाने की जंग का आगाज है, जो गैंगस्टरवाद को जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति का प्रतीक मंगलवार को पार्टी दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पन्नू ने कहा कि यह मुहिम मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार की मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति को दर्शाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि…

विधायक कुलवंत सिंह की गैंगस्टरों को चेतावनी-Punjab छोड़ दो या फिर जेल जाने और पुलिस की गोली खाने को तैयार रहो:कुलवंत

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार द्वारा राज्य को अपराध और नशामुक्त बनाने के संकल्प को दोहराते हुए विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने कहा कि सरकार अपने वादों पर पूरी मजबूती से काम कर रही है। उन्होंने बताया कि करीब 325 दिन पहले नशे के खिलाफ निर्णायक अभियान ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ की शुरुआत की गई थी, जिसके तहत पंजाब पुलिस ने ऐतिहासिक कार्रवाई करते हुए 32 हजार से अधिक नशा तस्करों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और हजारों अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया। नशा छोड़ने वाले युवाओं को मिला सरकार…

ड्रग नेटवर्क को तोड़ने के बाद ‘APP’ ने गैंगस्टरों के खिलाफ पंजाब की सबसे बड़ी “जंग” ‘गैंगस्टरों पे वार’ का किया आगाज: नील गर्ग

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रवक्ता नील गर्ग ने ड्रग नेटवर्क के खिलाफ अभियान की बड़ी सफलता के बाद संगठित अपराध के विरुद्ध पंजाब की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई ‘गैंगस्टरों पर वार’ की शुरुआत की घोषणा की। उन्होंने इसे गैंगस्टरवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का निर्णायक कदम बताया। जीरो टॉलरेंस नीति: 2,000 टीमें, 12,000 पुलिसकर्मी नील गर्ग ने बताया कि मान सरकार ने गैंगस्टरों के खिलाफ भारत का अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन शुरू किया है। पहली बार 12,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की 2,000 टीमें पूरे पंजाब में एक साथ तलाशी और पीछा अभियान चला…

पंजाब पुलिस का 72 घंटे का ऑपरेशन प्रहार शुरू: डीजीपी बोले- गैंगस्टर नहीं बचेंगे

पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ 72 घंटे का ऑपरेशन प्रहार लॉन्च किया है। DGP गौरव यादव ने चंडीगढ़ में इसका ऐलान करते हुए कहा कि आज (20 जनवरी) को पुलिस की 2 हजार फील्ड में उतारी गई हैं। जो पूरे स्टेट में गैंगस्टर, उनके साथियों और उनकी एक्टिविटीज में शामिल परिवार के लोगों की जांच कर रही हैं। इसके अलावा DGP ने गैंगस्टरों के बारे में सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 जारी किया। DGP ने कहा कि युवाओं के पास यह आखिरी मौका है कि वह मुख्य धारा में लौट आएं। अब पंजाब पुलिस किसी को नहीं…

पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग आज:सीएम आवास पर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, कई अहम फैसलों पर लगेगी मुहर

पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग आज 20 जनवरी को मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में होगी। मीटिंग दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ में उनके आवास पर हो रही है। यह एक अहम बैठक बताई जा रही है। मीटिंग में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और फैसले होने की संभावना है, क्योंकि सरकार 22 तारीख को अपनी महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना शुरू करने जा रही है। ऐसे में इसे लेकर भी रणनीति बनेगी। मीटिंग के लिए सरकार द्वारा कोई एजेंडा जारी नहीं किया गया है। बजट में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। इस दौरान कई एजेंडे लाए…

भगवंत मान सरकार हर घर को देगी मुफ्त मुख्यमंत्री स्वास्थ्य कार्ड: Dr. Balbir Singh

पंजाब सरकार की बहुप्रतीक्षित ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ को आगामी 22 तारीख को आधिकारिक रूप से लॉन्च किया जाएगा। इस योजना के तहत प्रदेश के हर नागरिक को 10 लाख रुपये तक का कैशलेस मेडिकल इलाज मुहैया कराया जाएगा। यह जानकारी पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने दी। सोमवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह योजना मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के उस वादे को पूरा करती है, जिसमें हर नागरिक को बिना किसी वित्तीय बोझ के बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने की बात कही गई थी। हेल्थ कार्ड से लेकर इलाज तक सब कुछ मुफ्त…

मोहाली सिटी में नगर निगम का बुल्डोजर एक्शन:HC के आदेश पर एनक्रोचमेंट के खिलाफ ड्राइव

मोहाली नगर निगम, पुलिस व गमाडा की तरफ से लोगों द्वारा घरों के सामने ग्रीन बेल्ट, मार्केट्स, फुटपाथ व अन्य जगहों पर किए गए एनक्रोचमेंट (अवैध कब्जे) हटाने के लिए बुलडोजर एक्शन शुरू किया गया है। इस दौरान लोगों द्वारा सरकारी जमीन पर बनाई गई हेज, क्यारियां व पार्किंग तक हटाई जा रही हैं। निगम ने पहले ही इस मामले में लोगों को वार्निंग जारी की थी। इसके बाद अब यह ड्राइव शुरू की गई है। निगम अधिकारियों का कहना है कि किसी भी कीमत पर लोगों को यह अतिक्रमण हटाना होगा। 13 जनवरी को हाईकोर्ट जारी जारी किए यह…

अमृतसर दौरे के दूसरे दिन CM मान अजनाला पहुंचेगे:दाना मंडी में सरकारी डिग्री कॉलेज बिक्रौर की नींव रखेंगे

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के अमृतसर दौरे का आज (19 जनवरी 2026) दूसरा दिन है। इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सीमावर्ती क्षेत्र अजनाला के निवासियों को विकास का एक बड़ा उपहार देने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री अजनाला की दाना मंडी में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान सरकारी डिग्री कॉलेज, बिक्रौर की आधारशिला रखेंगे। दशकों पुरानी मांग होगी पूरी अजनाला और इसके आसपास के सीमावर्ती गांवों के लोग लंबे समय से क्षेत्र में एक सरकारी उच्च शिक्षा संस्थान की मांग कर रहे थे। अब तक युवाओं को ग्रेजुएशन और अन्य उच्च शिक्षा के लिए अमृतसर या अन्य दूर-दराज के…

Punjab News: सांसद मलविंदर कंग ने पीएम से सिखों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की

Punjab News: आम आदमी पार्टी (आप) के श्री आनंदपुर साहिब से लोकसभा सदस्य, मलविंदर सिंह कंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर फर्जी और एडिट की गई वीडियो के जरिए सिखों की धार्मिक भावनाओं को जानबूझकर ठेस पहुंचाने वाले जिम्मेवार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सिख गुरुओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने का झूठा आरोप लगाने के लिए जानबूझकर एडिट किया गया था कंग ने कहा कि पंजाब और दिल्ली दोनों की फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरीज (एफएसएल) की जांच ने यह साबित कर दिया है कि संबंधित वीडियो फर्जी थी और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी पर…

भारत-पाक सीमा पर बढ़ेगा कांटेदार तार का दायरा:मंत्री धालीवाल बोले- फेंसिंग 200 मीटर आगे होगी, हजारों एकड़ जमीन किसानों को मिलेगी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर भारत-पाकिस्तान सीमा पर बसे किसानों की वर्षों पुरानी समस्या को प्रमुखता से उठाया। सीमा पर लगी कांटेदार तार (फेंसिंग) को अंतरराष्ट्रीय सीमा से 200 मीटर आगे खिसकाने की मांग को सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। आम आदमी पार्टी के पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने अमृतसर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगी कांटेदार तार के कारण हजारों एकड़ उपजाऊ कृषि भूमि फेंसिंग के आगे चली गई थी। इससे सीमावर्ती किसानों को खेती…

Punjab सरकार का बड़ा फैसला:शहर के थानों से बाहर निकलेंगे कबाड़ और जब्त वाहन

पंजाब सरकार की और से शहरों की खूबसूरती और सुरक्षा को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। मंत्री संजीव अरोड़ा ने निर्देश जारी किए हैं कि शहरों के पुलिस थानों,ट्रैफिक यार्डों और सरकारी जमीनों पर सालों से धूल फांक रहे पुराने,लावारिस और जब्त वाहनों को 30 दिनों के भीतर शहर की सीमा से बाहर निर्धारित यार्डों में शिफ्ट किया जाए। 30 दिन का अल्टीमेटम: संयुक्त टीमें करेंगी सर्वे मंत्री संजीव अरोड़ा ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान समयबद्ध तरीके से चलाया जाएगा। इसके लिए पुलिस विभाग नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमें बनाई गई हैं।…

BJP प्रधान सुनील जाखड़ की तबीयत बिगड़ी:अस्पताल लाया गया, गवर्नर से मुलाकात टली

पंजाब में BJP के प्रधान सुनील जाखड़ की तबीयत रविवार को अचानक बिगड़ गई। सुबह उनकी छाती में दर्द उठा था, जिसके बाद उन्हें जांच के लिए मोहाली के फोर्टिस अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने तुरंत उनका इलाज शुरू किया। उनकी एंजियोग्राफी कराई गई। फिलहाल उन्हें निगरानी के लिए अस्पताल में ही भर्ती रखा गया है। जानकारी के मुताबिक आज पंजाब भाजपा के एक डेलिगेशन ने प्रधान सुनील जाखड़ की अगुआई में पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात करनी थी। यह मुलाकात सुबह करीब 10 बजे होनी थी। मगर, इससे पहले घर पर सुनील जाखड़ की छाती…

आम आदमी पार्टी के सांसद मालविंदर सिंह कांग ने BJP की विभाजनकारी राजनीति की कड़ी आलोचना की

पंजाब में आम आदमी पार्टी के सांसद मलविंदर सिंह कंग ने गुरुओं की बेअदबी के मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि गुरुओं का अपमान कर समाज में दंगे भड़काने की भाजपा की साज़िश एक बार फिर पूरी तरह बेनक़ाब हो गई है। 🔹 फॉरेंसिक रिपोर्ट से भाजपा की साज़िश उजागर मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि जालंधर कोर्ट के आदेशों के बाद अब दिल्ली से आई दूसरी फॉरेंसिक रिपोर्ट ने भी यह साफ कर दिया है कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने अपने भाषण में…

CM नायब सैनी का बयान ‘झूठ का पुलिंदा’,पंजाब सरकार ने बाढ़ प्रभावित एक-एक परिवार को मुआवजा दिया: बलतेज पन्नू

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पंजाब मैम बाढ़ प्रभावितों के मुआवजे को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार किया है। पन्नू ने सैनी के आरोपों को ‘झूठ का पुलिंदा’ करार देते हुए कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री को पंजाब की चिंता करने के बजाय केंद्र सरकार से पंजाब के बकाये का हिसाब मांगना चाहिए। पन्नू ने कहा की सैनी साहब आप खुद एक सूबे के मुख्यमंत्री हैं लेकिन हरियाणा से ज्यादा पंजाब के दौरों पर रहते हैं। बेहतर होता कि बयानबाजी से पहले आप धरातल पर…

पंजाब के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, बार्डर पर बेरोकटोक खेती का रास्ता होगा साफ- CM भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर पंजाब से जुड़े कई लंबित और गंभीर मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने इन सभी मामलों के जल्द और समयबद्ध समाधान की मांग की। 🔹 प्रमुख मुद्दे जिन पर चर्चा हुई1️⃣ सीमावर्ती सुरक्षा और किसानों की समस्याएंमुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बनी सुरक्षा दीवार/कंटीली तार के जीरो लाइन से काफी अंदर होने के कारण किसानों को आ रही परेशानियों को उठाया। उन्होंने बताया कि हजारों एकड़ कृषि योग्य भूमि कंटीली तार के उस पार है, जहां किसानों को रोजाना पहचान…

अदालत में दर्ज फोरेंसिक नतीजों को राजनीति के लिए तोड़ा-मरोड़ा नहीं जा सकता: Aman Arora

आम आदमी पार्टी (AAP) ने भाजपा और कांग्रेस नेताओं द्वारा ‘आप’ नेता एवं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी से जुड़े छेड़छाड़ वाले वीडियो मामले में अदालत के आदेशों पर सवाल उठाने की सख्त निंदा की है। पार्टी ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर दिए गए न्यायालय के स्पष्ट निर्देशों पर संदेह जताकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। ‘आप’ पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने पंजाब पुलिस की फोरेंसिक रिपोर्ट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ द्वारा उठाए गए सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह मामला अब राजनीतिक मतभेद से…