सीएम कैंप ऑफिस पर सीबीआई की कार्रवाई से पंजाब में सियासी पारा चढ़ा, सुखपाल खैहरा ने मान-केजरीवाल पर साधा निशाना
चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री कार्यालय और आम आदमी पार्टी के कैंप ऑफिस से जुड़े परिसरों में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की कार्रवाई के बाद पंजाब की राजनीति में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने सीबीआई की इस कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर सवाल उठाए हैं। खैहरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर दावा किया कि सीबीआई की टीम मुख्यमंत्री के कैंप ऑफिस की तलाशी ले रही है और यह कार्रवाई मुख्यमंत्री के ओएसडी राजबीर घुम्मन से जुड़ी जांच के…
