गुलजार सिंह मामले में सरकार को घेरने सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, पायलट के नेतृत्व में होगा पहला बड़ा शक्ति प्रदर्शन
हरपाल चीमा को मंत्रिमंडल से हटाने और गिरफ्तारी की मांग, चंडीगढ़ में पार्टी कार्यालय से निकलेगा विरोध मार्च गुलजार सिंह की मौत के मामले को लेकर पंजाब कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ अपना राजनीतिक अभियान तेज करने का फैसला किया है। कांग्रेस 15 सितंबर को चंडीगढ़ में बड़ा विरोध मार्च निकालकर कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगी। पार्टी ने चीमा को मंत्रिमंडल से तत्काल हटाने के साथ-साथ उनकी गिरफ्तारी की मांग उठाई है। इस प्रदर्शन को एक तरफ जहां गुलजार सिंह मामले में सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति के रूप में…
