कैग रिपोर्ट पर सुक्खू सरकार घिरी, जयराम बोले- वित्तीय कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार की खुली पोल

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन सदन में पेश नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कैग रिपोर्ट में सामने आए वित्तीय प्रबंधन से जुड़े तथ्यों को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि रिपोर्ट ने सरकार की वित्तीय कार्यप्रणाली की खामियों और सत्ता के संरक्षण में चल रहे कथित भ्रष्टाचार को उजागर कर दिया है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शिमला स्थित गंज मंदिर में दर्शन करने पहुंचे…

कांग्रेस हाईकमान के साथ बैठक के बाद बढ़ी हिमाचल में सियासी हलचल, संगठन में नई नियुक्तियों के साथ मंत्री पद को लेकर भी फैसला जल्द

शिमला। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के साथ नई दिल्ली में अहम बैठक के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू शुक्रवार को शिमला लौट आए। दिल्ली से हवाई मार्ग के जरिए चंडीगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री का काफिला इसके बाद सड़क मार्ग से शिमला के लिए रवाना हुआ। मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे और पार्टी नेतृत्व के साथ हुई बैठकों के बाद हिमाचल कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव तथा मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका…

पीयू में शोध और नवाचार को नई उड़ान देने पर जोर, उपराष्ट्रपति बोले- असफलताओं से सीखकर आगे बढ़ें युवा शोधकर्ता

पंजाब यूनिवर्सिटी के चांसलर एवं भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को पंजाब यूनिवर्सिटी का दौरा कर विश्वविद्यालय में शोध, नवाचार और तकनीकी विकास को बढ़ावा देने के लिए नई सुविधाओं का उद्घाटन किया। उपराष्ट्रपति बनने के बाद पंजाब यूनिवर्सिटी में उनका यह पहला दौरा था। उन्होंने विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं को संबोधित करते हुए शिक्षा एवं अनुसंधान को देश के विकास से जोड़ने पर जोर दिया। साथ ही युवाओं से नशे से दूर रहने और अपने भविष्य को सकारात्मक दिशा में ले जाने का आह्वान किया। उपराष्ट्रपति ने कार्यक्रम की शुरुआत सोफिस्टिकेटेड एनालिटिकल इंस्ट्रूमेंट फैसिलिटी एवं सेंट्रल…

8 सितंबर को पंजाब सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, 23 जिलों में प्रदर्शन और CM आवास घेरने का ऐलान

पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। पंजाब कांग्रेस आठ सितंबर को राज्य के सभी 23 जिलों के जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी। पार्टी ने इन प्रदर्शनों के साथ मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की भी घोषणा की है। कांग्रेस का कहना है कि सरकार को कर्मचारियों के लंबित अधिकारों, महंगाई भत्ते, कानून-व्यवस्था और नशे सहित कई मुद्दों पर जवाब देना होगा। पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और एसआईआर के चीफ कोऑर्डिनेटर हरदीप सिंह किंगरा ने शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के…

2020 के बाद भर्ती 85 हजार मुलाजिमों को मिलेगा 60% डीए, पंजाब सरकार ने लिया अहम फैसला

पंजाब सरकार ने वर्ष 2020 के बाद सरकारी सेवाओं में शामिल हुए हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत देने की दिशा में कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने 17 जुलाई 2020 के बाद भर्ती किए गए करीब 85 हजार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) को मौजूदा 42 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत करने का फैसला किया है। सरकार के इस निर्णय से इन कर्मचारियों का डीए केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर हो जाएगा। सरकार की ओर से लिया गया यह फैसला खास तौर पर उन कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिनकी…

‘नन्हे कदम’ के तहत रुचि बावा ने 390 बच्चों से किया संवाद, स्टेशनरी बांटने के साथ बाल अधिकारों के प्रति किया जागरूक

आगामी परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थियों की तैयारियों के बीच पंजाब बाल अधिकार आयोग की वाइस चेयरपर्सन गुंजीत रुचि बावा ने स्कूल ऑफ एमिनेंस, ढोलेवाल में विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। ‘नन्हे कदम’ पहल के तहत आयोजित कार्यक्रम में स्कूल के 390 विद्यार्थियों को कार्डबोर्ड राइटिंग बोर्ड और पेन वितरित किए गए। विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाई गई कार्डबोर्ड सामग्री आस एहसास एनजीओ की ओर से प्रायोजित की गई थी। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को परीक्षाओं के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास पैदा…

पंजाब में भ्रष्टाचार के आरोपों पर गरमाई सियासत, स्वाति मालीवाल ने CM ऑफिस को लेकर साधा निशाना

पंजाब में कथित भ्रष्टाचार और प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हालिया कार्रवाई को लेकर सियासी माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने पंजाब सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय और मुख्यमंत्री के करीबी लोगों को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। मालीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट जारी कर कहा कि वह लंबे समय से पंजाब में कथित Mega Transfer-Posting Scam, Real Estate Scam और Sand Mining Scam जैसे मामलों को लेकर आवाज उठाती रही हैं। उनके मुताबिक, अब ED की जांच के दौरान सामने आ रही…

जालंधर नॉर्थ में AAP को झटका, ढल्ल बंधुओं ने थामा भाजपा का दामन; चुनावी समीकरण बदलने के संकेत

जालंधर: पंजाब में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच जालंधर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी से जुड़े रहे पूर्व हलका इंचार्ज दिनेश ढल्ल और उनके भाई तथा पार्षद अमित ढल्ल बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने दोनों भाइयों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। ढल्ल बंधुओं के भाजपा में जाने के बाद जालंधर नॉर्थ की सियासत में नई हलचल शुरू हो गई है और इसे आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। दिनेश ढल्ल लंबे समय से…

हरियाणा में इंतकाल के मामलों पर सरकार सख्त, पटवारी 5 और कानूनगो 3 दिन में करेंगे निपटारा

चंडीगढ़: हरियाणा में जमीन की खरीद-फरोख्त और विरासत से जुड़े दाखिल-खारिज यानी इंतकाल (म्यूटेशन) के मामलों को जल्द निपटाने के लिए राजस्व विभाग ने समय-सीमा तय कर दी है। अब पटवारियों को म्यूटेशन के मामलों का निपटारा अधिकतम पांच दिनों के भीतर करना होगा, जबकि कानूनगो और वृत्त राजस्व अधिकारियों के लिए यह समय-सीमा तीन दिन निर्धारित की गई है। सरकार का उद्देश्य राजस्व रिकॉर्ड में बदलाव की प्रक्रिया को तेज करने के साथ लोगों को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना है। यह फैसला वित्त आयुक्त (राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग) डॉ. सुमिता मिश्रा की अध्यक्षता में…

पंजाब में चुनावी मोड में कांग्रेस, राहुल गांधी जल्द करेंगे दौरा; 23 जिलों में मीडिया टीम होगी सक्रिय

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक और चुनावी गतिविधियों को तेज करना शुरू कर दिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी अगले करीब 10 दिनों के भीतर पंजाब का दौरा कर सकते हैं। उनके प्रस्तावित दौरे की रूपरेखा लगभग तैयार हो चुकी है और आने वाले कुछ दिनों में कार्यक्रम को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है। राहुल गांधी के साथ पार्टी के कई राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेता भी पंजाब पहुंचेंगे। राहुल गांधी के दौरे को लेकर तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में बैठक…

हिमाचल के 2 लाख गरीब परिवारों को मिलेगा 300 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ, महिलाओं के खाते में हर माह आएंगे 1500 रुपये

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर और अति-निर्धन परिवारों को राहत देने के लिए एक नई व्यापक कल्याणकारी योजना शुरू करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश राजपूत कल्याण बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए ‘मुख्यमंत्री का अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना को आगामी 2 अक्टूबर, गांधी जयंती से पूरे प्रदेश में शुरू किया जाएगा। सरकार के अनुसार, योजना का लाभ प्रदेश के करीब 2 लाख अति-निर्धन परिवारों को मिलेगा। नई योजना के तहत पात्र परिवारों को हर महीने 300…

हिमाचल विधानसभा में परिवहन व्यवस्था पर सरकार के विधायक ने उठाए सवाल, 1000 ई-बसें खरीदने का ऐलान

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में शुक्रवार को परिवहन व्यवस्था को लेकर सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार को उसी के विधायक ने घेरा। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रशेखर ने नियम-62 के तहत अपने क्षेत्र में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की स्थिति का मुद्दा उठाते हुए बस सेवाओं की बदहाल स्थिति पर सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि धर्मपुर क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण बस रूट लंबे समय से बंद हैं और यात्रियों को पुरानी तथा खटारा बसों में सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। विधायक चंद्रशेखर ने सदन में कहा कि ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों के लोगों…

चंडीगढ़ के विकास की दिशा तय करने वाली बैठक आज, हाईराइज से लेकर प्रॉपर्टी राइट्स तक बड़े फैसलों पर नजर

चंडीगढ़, 3 सितंबर: चंडीगढ़ के भविष्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर आज दिल्ली में होने वाली उच्चस्तरीय बैठक में निर्णायक चर्चा हो सकती है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में प्रस्तावित बैठक में शहर के मास्टर प्लान-2031 में संशोधन, पुनर्वास कॉलोनियों के निवासियों को स्थायी मालिकाना अधिकार देने, व्यावसायिक एवं औद्योगिक संपत्तियों को लीजहोल्ड से फ्रीहोल्ड करने और नगर निगम के मेयर का कार्यकाल बढ़ाने जैसे प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा। इन प्रस्तावों को लेकर लंबे समय से प्रशासन और शहर के विभिन्न वर्गों के बीच चर्चा चल रही है। यदि केंद्र से इन पर सैद्धांतिक सहमति…

हरियाणा में जर्जर स्कूल भवनों पर सरकार का एक्शन, 118 इमारतें होंगी ध्वस्त, 200 करोड़ से बनेंगे नए भवन

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में जर्जर हो चुकी इमारतों को लेकर प्रदेश सरकार ने अब मरम्मत के बजाय नए निर्माण का रास्ता अपनाने का फैसला किया है। राज्यभर में कराए गए सर्वे के दौरान जिन 118 स्कूल भवनों को पूरी तरह असुरक्षित और जर्जर पाया गया है, उन्हें अब दुरुस्त करने के बजाय नए सिरे से तैयार किया जाएगा। इन भवनों के निर्माण के लिए सरकार ने 200 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। सरकार की ओर से प्रस्तावित नए स्कूल भवनों को मौजूदा जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जाएगा। इनमें आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी…

बद्दी के पास आकार लेगा हिम-चंडीगढ़ सिटी, रिवरफ्रंट से स्मार्ट अर्बन सेंटर तक की तैयारी तेज

हिमाचल प्रदेश सरकार ने चंडीगढ़ के समीप प्रस्तावित हिम-चंडीगढ़ सिटी को विकसित करने की दिशा में अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। बद्दी क्षेत्र में प्रस्तावित इस नए शहर को महज आवासीय कॉलोनी के तौर पर विकसित नहीं किया जाएगा, बल्कि इसे आधुनिक सुविधाओं, बेहतर कनेक्टिविटी और अत्याधुनिक आधारभूत ढांचे से लैस एक सुनियोजित शहरी केंद्र के रूप में तैयार करने की योजना है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने परियोजना की प्रगति को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और कहा कि सरकार जल्द ही इस नए शहर के विकास कार्य शुरू करने की दिशा में आगे बढ़ेगी।…

हिमाचल में जीएसटी नियमों में बड़ा बदलाव, कारोबारियों के आईटीसी और रिफंड पर पड़ेगा सीधा असर

हिमाचल प्रदेश में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से जुड़ी व्यवस्था को केंद्र के अनुरूप बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विधानसभा के मौजूदा मानसून सत्र में हिमाचल प्रदेश माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2026 पेश किया है। यह विधेयक विधानसभा में विधेयक संख्या 14 के रूप में लाया गया है। इसके कानून बनने के बाद राज्य के जीएसटी प्रावधानों में कई अहम बदलाव होंगे, जिनका सीधा असर कारोबारियों द्वारा लिए जाने वाले इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी), डिस्काउंट और रिफंड की प्रक्रिया पर पड़ सकता है। सरकार की ओर…

पंजाब में सेप्सिस का बढ़ता बोझ: एमएमएसवाई में 12 हजार से अधिक गंभीर मामलों का इलाज, ₹51.58 करोड़ खर्च

पंजाब में संक्रमण से गंभीर रूप लेने वाली सेप्सिस और सेप्टिक शॉक जैसी चिकित्सकीय आपात स्थितियों का इलाज मरीजों और स्वास्थ्य व्यवस्था, दोनों के लिए बड़ी चुनौती बन रहा है। मुख्यमंत्री सेहत योजना (एमएमएसवाई) के तहत 1 सितंबर तक सेप्सिस और सेप्टिक शॉक से संबंधित 12,467 उपचार दर्ज किए गए हैं, जिन पर सरकार की ओर से ₹51.58 करोड़ खर्च किए गए। आंकड़े बताते हैं कि संक्रमण के गंभीर स्तर तक पहुंचने के बाद मरीजों को लंबे और महंगे उपचार की आवश्यकता पड़ सकती है। एमएमएसवाई के तहत दर्ज मामलों में 10,961 उपचार सीवियर सेप्सिस के रहे, जिन पर ₹44.33…

भवन नक्शों की मंजूरी होगी अब ज्यादा आसान, ऑनलाइन सिस्टम से घर बैठे मिलेगी हर अपडेट

भवन निर्माण से जुड़े नक्शों को मंजूरी दिलाने के लिए अब आवेदकों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने या अपनी फाइल की प्रगति जानने के लिए अधिकारियों से बार-बार संपर्क करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्रशासन ने भवन योजना अनुमोदन की ऑनलाइन व्यवस्था को और व्यापक बनाते हुए इसे आवासीय भवनों के साथ-साथ वाणिज्यिक और औद्योगिक प्लॉटों पर लागू कर दिया है। नई व्यवस्था के तहत आवेदन से लेकर अंतिम स्वीकृति तक पूरी प्रक्रिया को डिजिटल माध्यम से ट्रैक किया जा सकेगा। ऑनलाइन सिस्टम में आवेदन जमा होने के बाद संबंधित दस्तावेजों की जांच, फीस की गणना, तकनीकी अनापत्ति प्रमाणपत्र…

दूरदराज बच्चों के लिए घर तक पहुंचेगा इलाज, सुक्खू सरकार ने तीन मोबाइल थैरेपी सेंटर किए शुरू

हिमाचल प्रदेश में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को विशेषज्ञ चिकित्सा और पुनर्वास सेवाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में सरकार ने नई पहल शुरू की है। अब बच्चों और उनके अभिभावकों को फिजियोथैरेपी, स्पीच थैरेपी और अन्य जरूरी सेवाओं के लिए बार-बार दूर शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश की ओर से ‘मोबाइल रिसोर्स सेंटर-थैरेपी ऑन व्हील्स’ परियोजना शुरू की गई है, जिसके तहत विशेषज्ञ सेवाएं मोबाइल वाहनों के माध्यम से बच्चों के घर और स्कूल के नजदीक पहुंचाई जाएंगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की मौजूदगी में तीन मोबाइल रिसोर्स…

डॉक्टरों की कमी से जूझते चंबा मेडिकल कॉलेज पर सरकार का फोकस, सुक्खू बोले- दूरदराज क्षेत्रों के लिए बनेगी अलग नीति

हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और दूरदराज के क्षेत्रों में चिकित्सकों की कमी दूर करने के लिए प्रदेश सरकार नई नीति तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विधानसभा में कहा कि चंबा जैसे दुर्गम क्षेत्रों में स्थित मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए सामान्य नियुक्ति व्यवस्था से अलग विशेष नीति बनाने पर विचार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने यह जानकारी विधायक नीरज नैय्यर की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में विधानसभा में दी। उन्होंने बताया कि…