हरियाणा कांग्रेस में संगठन की नई कसौटी, जिलाध्यक्ष बनने के लिए अब अनुभव से लेकर सोशल मीडिया तक देना होगा पूरा हिसाब
हरियाणा कांग्रेस में संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर पार्टी हाईकमान अब पुराने तौर-तरीकों से हटकर अधिक व्यवस्थित प्रक्रिया अपनाने की तैयारी में है। जिलाध्यक्षों की नियुक्ति में नेताओं की सिफारिश, व्यक्तिगत प्रभाव और गुटीय राजनीति की भूमिका को सीमित करने के लिए नई व्यवस्था लागू की जा रही है। इसके तहत पद के दावेदारों को अब केवल वरिष्ठ नेताओं के समर्थन के आधार पर अपनी दावेदारी मजबूत करने के बजाय पार्टी संगठन में अपने योगदान, राजनीतिक अनुभव और सक्रियता का विस्तृत ब्योरा देना होगा। इस नई प्रक्रिया की शुरुआत हिसार जिले से की जाने की तैयारी है। हिसार के जिलाध्यक्ष के…
