बादल परिवार के करीबी मेजर भूपिंदर सिंह ढिल्लों भाजपा में शामिल, मालवा में सियासी समीकरण साधने की कोशिश
लांबी में अकाली दल के पुराने राजनीतिक नेटवर्क को झटका, छह महीने पहले भाजपा ने बढ़ाई मालवा में सक्रियता पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने मालवा क्षेत्र में अपना राजनीतिक आधार मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में शिरोमणि अकाली दल के सबसे मजबूत माने जाने वाले लांबी क्षेत्र से जुड़े एक प्रमुख राजनीतिक चेहरे मेजर भूपिंदर सिंह ढिल्लों बादल ने भाजपा का दामन थाम लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल के बेहद करीबी रहे मेजर भूपिंदर सिंह ढिल्लों के भाजपा में शामिल होने को मालवा की राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम…
