गांव-गांव संगठन मजबूत करने में जुटे कार्यकर्ता, सुखबीर बादल ने नेताओं से लिया जमीनी फीडबैक
पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों की गतिविधियां धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगी हैं। इसी क्रम में शिरोमणि अकाली दल ने भी संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने और कार्यकर्ताओं के बीच चुनावी जोश बढ़ाने की कवायद तेज कर दी है। पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल बुधवार को जिला मोगा के धर्मकोट पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की स्थिति तथा आगामी चुनावों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। धर्मकोट पहुंचने पर अकाली दल के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रधान का स्वागत किया। बैठक के दौरान स्थानीय…
