हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों को राहत की तैयारी, आठ घंटे बाद मिलेगा ओवरटाइम; वर्दी और जूता भत्ता भी बढ़ेगा
हरियाणा रोडवेज के चालकों और परिचालकों के लिए सरकार ने कई अहम फैसलों पर सहमति जताई है। परिवहन मंत्री अनिल विज के साथ मंगलवार को रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा की बैठक में कर्मचारियों की अधिकांश मांगों पर सकारात्मक चर्चा हुई। बैठक में करीब 80 से 90 प्रतिशत मांगों पर सहमति बनने की बात सामने आई है। इनमें आठ घंटे की ड्यूटी पूरी करने के बाद ओवरटाइम का लाभ, वर्दी और जूता भत्ते में बढ़ोतरी, नए परिचालकों की भर्ती तथा ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों की सुरक्षा जैसे मुद्दे शामिल हैं। बैठक के दौरान कर्मचारियों से जुड़े कई लंबित मामलों पर भी…
