लुधियाना में महिला डॉक्टरों का नया मंच वुमन इन मेडिसिन एंड एलाइड स्पेशलिटीज (डब्ल्यूआईएमए) लॉन्च, स्वास्थ्य से लेकर प्रोफेशनल ग्रोथ तक पर रहेगा फोकस

लुधियाना: चिकित्सा क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं को एक साझा मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘वुमन इन मेडिसिन एंड एलाइड स्पेशलिटीज’ (WIMA) का औपचारिक शुभारंभ किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में लुधियाना और आसपास के इलाकों से 60 से अधिक महिला चिकित्सकों ने भाग लिया। इस मंच के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, पेशेवर विकास और महिला डॉक्टरों के व्यक्तिगत एवं पेशेवर कल्याण से जुड़े विषयों पर निरंतर काम करने की योजना बनाई गई है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है, लेकिन उनके सामने स्वास्थ्य, कार्य-जीवन संतुलन, नेतृत्व के…

DA विवाद पर पंजाब सरकार और कर्मचारियों में टकराव बढ़ा, हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी AAP सरकार

चंडीगढ़: पंजाब में सरकारी कर्मचारियों और आम आदमी पार्टी सरकार के बीच लंबित महंगाई भत्ते (DA) को लेकर चल रहा विवाद अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचने जा रहा है। हड़ताल कर रहे कर्मचारियों की मांगों के बीच पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट के उस आदेश को सर्वोच्च अदालत में चुनौती देने का फैसला किया है, जिसमें कर्मचारियों को लंबित DA का भुगतान करने के निर्देश दिए गए थे। सरकार के इस कदम से कर्मचारियों और सरकार के बीच पहले से चल रहा गतिरोध और बढ़ने के आसार हैं। सरकार का यह फैसला ऐसे समय सामने आया है, जब 31 अगस्त को…

नायब सैनी की मौजूदगी में बड़ा सियासी जमावड़ा, कई नेताओं ने ज्वाइन की भाजपा

पटियाला: पंजाब में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने संगठन को लगातार विस्तार देने में जुटी हुई है। इसी क्रम में रविवार को पटियाला, मानसा, संगरूर, पातड़ा और लहरागागा से जुड़े तीन दर्जन से अधिक नेताओं, कार्यकर्ताओं और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय प्रमुख लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में अलग-अलग राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने भाजपा के साथ अपनी नई राजनीतिक पारी शुरू करने का ऐलान किया। भाजपा के अनुसार, पार्टी में शामिल होने वालों में आम आदमी पार्टी (आप), कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल…

लुधियाना के स्कूल में अब क्रिएटिव टेक्नोलॉजी की पढ़ाई, MAC के साथ करार से छात्रों को मिलेंगे इंडस्ट्री आधारित प्रशिक्षण के अवसर

लुधियाना: शिक्षा के बदलते स्वरूप और रोजगार के नए क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए शास्त्री नगर स्थित बीसीएम आर्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने छात्रों के लिए कौशल आधारित शिक्षा की दिशा में एक नई पहल की है। स्कूल ने माया एकेडमी ऑफ एडवांस्ड सिनेमैटिक्स (MAC) के साथ साझेदारी की है। इस सहयोग के तहत विद्यार्थियों को एनिमेशन, मल्टीमीडिया, विजुअल इफेक्ट्स, ग्राफिक डिजाइन सहित तेजी से उभर रही क्रिएटिव टेक्नोलॉजी के क्षेत्रों में प्रमाणित और व्यावहारिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। स्कूल प्रबंधन के अनुसार इस पहल का मकसद विद्यार्थियों को पारंपरिक शैक्षणिक ज्ञान के साथ ऐसे व्यावहारिक कौशल से…

हरियाणा में शिकायतों का अंबार: लोकायुक्त रिपोर्ट ने खोली प्रशासनिक जवाबदेही की पोल, 1,289 मामले अब भी लंबित

चंडीगढ़: हरियाणा में भ्रष्टाचार, प्रशासनिक अनियमितताओं और सरकारी विभागों में शिकायतों के निपटारे की व्यवस्था को लेकर हरियाणा लोकायुक्त की वर्ष 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट ने कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 31 मार्च 2026 तक लोकायुक्त के पास कुल 1,289 शिकायतें लंबित थीं। इनमें सबसे अधिक मामले विकास एवं पंचायत, पुलिस और राजस्व विभागों से जुड़े हुए हैं। रिपोर्ट में सामने आए आंकड़े इस ओर इशारा करते हैं कि प्रदेश में नागरिकों की शिकायतों के समाधान के लिए मौजूद व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने की जरूरत है। खास तौर पर उन विभागों को…

चीनी के दाम पर कांग्रेस के वार का अनिल विज ने दिया जवाब, बोले- अपने शासनकाल की कतारें भी याद करें

हरियाणा में चीनी की कीमतों को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस की ओर से महंगाई और चीनी के बढ़े दामों को लेकर सरकार पर निशाना साधे जाने के बाद परिवहन एवं बिजली मंत्री अनिल विज ने विपक्ष पर पलटवार किया है। विज ने कांग्रेस के पुराने शासनकाल का हवाला देते हुए कहा कि आज महंगाई को लेकर सवाल उठाने वाली कांग्रेस को यह भी याद रखना चाहिए कि उसके शासन में लोगों को चीनी जैसी रोजमर्रा की जरूरत की वस्तु खरीदने के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता था। अनिल विज…

हरियाणा में कांग्रेस का राजभवन मार्च, विधानसभा में विधायकों से कथित बदसलूकी पर राज्यपाल को सौंपेगी ज्ञापन

हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायकों के साथ सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े कथित व्यवहार को लेकर अब मामला सदन से बाहर भी तूल पकड़ता नजर आ रहा है। कांग्रेस ने इस घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए इसे विधानसभा की गरिमा और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान से जोड़ दिया है। पार्टी ने फैसला किया है कि वह 31 अगस्त को राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराएगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक अशोक अरोड़ा ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष भूपिंदर सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और…

1550 दिन बाद भी बेटे के इंसाफ की लड़ाई जारी, बलकौर सिंह ने मूसेवाला मामले में पुलिस से मांगा जवाब

दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या को 1550 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उनके पिता बलकौर सिंह की इंसाफ की मांग अब भी जारी है। उन्होंने एक बार फिर सोशल मीडिया के माध्यम से पंजाब पुलिस और आम आदमी पार्टी सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए अपने बेटे से जुड़े कथित वित्तीय धोखाधड़ी और अनियमितताओं के मामले में कार्रवाई की मांग की है। बलकौर सिंह का आरोप है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के बावजूद जांच आगे नहीं बढ़ रही है। उनका कहना है कि केस में नामजद किए गए लोग खुले तौर पर सार्वजनिक कार्यक्रमों…

रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री आवास पहुंचीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, अर्चना गुप्ता ने नायब सैनी को बांधी राखी

चंडीगढ़। रक्षाबंधन के अवसर पर हरियाणा की सियासत में भाई-बहन के स्नेह और महिला सम्मान का संदेश देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता बुधवार सुबह चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास ‘संत कबीर कुटीर’ पहुंचीं। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को राखी बांधी और उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी सुमन सैनी भी मौजूद रहीं। रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि यह पर्व केवल भाई-बहन के बीच प्रेम और विश्वास का प्रतीक नहीं है, बल्कि समाज में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और…

महंगाई के खिलाफ चंडीगढ़ में कांग्रेस का हल्ला बोल, बिना चीनी की चाय के साथ प्रदर्शन

देश में रोजमर्रा के इस्तेमाल की खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पंजाब कांग्रेस ने बुधवार को चंडीगढ़ में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की अगुवाई में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पंजाब कांग्रेस भवन के बाहर एकत्र हुए और महंगाई के मुद्दे पर केंद्र की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने बढ़ती चीनी की कीमतों को लेकर विरोध दर्ज कराने के लिए लोगों को बिना चीनी की चाय परोसकर अनोखा सांकेतिक प्रदर्शन भी किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान लोकभवन की ओर जाने की कोशिश…

‘खेडां वतन पंजाब दियां- 2026′ के लिए क्यूआर कोड जारी, 6 सितंबर से लुधियाना के 13 ब्लॉकों में होंगी प्रतियोगिताएं

पंजाब में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे खेडां वतन पंजाब दियां के चौथे सत्र को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला प्रशासन की ओर से खिलाड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस बार पंजीकरण प्रक्रिया को और आसान बनाया गया है। उपायुक्त हिमांशु जैन ने बुधवार को खेलों के लिए क्यूआर कोड जारी किया, जिसके माध्यम से खिलाड़ी मोबाइल फोन से घर बैठे अपना पंजीकरण करवा सकेंगे। पंजाब सरकार के खेल विभाग की ओर से इस बार क्यूआर कोड आधारित निःशुल्क पंजीकरण व्यवस्था शुरू…

356 महिलाओं ने अक्षय शर्मा को बांधी राखी, नशे से टूटे परिवारों के साथ खड़े रहने का दिया भरोसा

रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के रिश्ते, विश्वास और एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी से जुड़ा माना जाता है। विधानसभा हलका उत्तरी में इस अवसर पर आयोजित ‘राखी महासम्मेलन’ में यह भावना एक अलग सामाजिक संदर्भ में दिखाई दी। भाजपा के वरिष्ठ नेता अक्षय शर्मा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इनमें ऐसी महिलाएं भी शामिल थीं, जिनके परिवार नशे की समस्या से प्रभावित रहे हैं। आयोजन का सबसे भावुक क्षण तब आया, जब नशे के कारण अपने पिता, बेटे या भाई को खो चुकीं करीब 356 महिलाओं ने अक्षय शर्मा की कलाई पर राखी…

तख्त श्री दमदमा साहिब पहुंचा बादल परिवार, सुखबीर ने सलामती के बाद टेका माथा; पंजाब की शांति को लेकर जताई चिंता

बठिंडा: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल मंगलवार को अपनी पत्नी एवं सांसद हरसिमरत कौर बादल के साथ तख्त श्री दमदमा साहिब पहुंचे। अपने ऊपर हुए हमले के बाद सुखबीर बादल ने तख्त साहिब में माथा टेककर शुक्राना किया और पंजाब की शांति, आपसी भाईचारे तथा प्रदेश की खुशहाली के लिए अरदास की। तख्त श्री दमदमा साहिब में नतमस्तक होने के बाद सुखबीर बादल ने उन सभी लोगों और संगतों का आभार जताया, जिन्होंने मुश्किल समय में उनकी सलामती के लिए अरदास की। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में जिस तरह संगत…

धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों पर सियासी घमासान, दीपक बाली ने धर्मवीर गांधी के बयान पर कांग्रेस को घेरा

पंजाब में सरकारी स्तर पर आयोजित किए जा रहे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर सियासी विवाद गहराता जा रहा है। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के महासचिव और राज्य सरकार के सांस्कृतिक मामलों से जुड़े सलाहकार दीपक बाली ने कांग्रेस सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्हें पंजाब की धार्मिक भावनाओं के विपरीत बताया है। बाली ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों का उद्देश्य किसी धर्म का प्रचार करना नहीं, बल्कि प्रदेश की समृद्ध आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ना है। दीपक बाली…

पंजाब में 2027 की सियासी जंग के लिए कांग्रेस का मेगा प्लान, राहुल गांधी सितंबर में करेंगे दौरा

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी सितंबर के पहले सप्ताह में पंजाब का दौरा कर सकते हैं। उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की और कार्यक्रम की रूपरेखा तथा तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी का पंजाब दौरा पहले अगस्त के आखिरी सप्ताह में प्रस्तावित था, लेकिन उनकी अन्य राजनीतिक व्यस्तताओं के चलते कार्यक्रम को आगे बढ़ा दिया गया है। अब सितंबर के शुरुआती…

सज्जन कुमार पर दीपेंद्र हुड्डा की टिप्पणी से पंजाब कांग्रेस में बढ़ी बेचैनी, विरोधियों ने बनाया बड़ा सियासी मुद्दा

हरियाणा से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर से 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले में दोषी ठहराए जा चुके पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को लेकर की गई टिप्पणी ने पंजाब की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। बयान सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल ने कांग्रेस पर हमला तेज कर दिया है। वहीं, पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने इस टिप्पणी से दूरी बनाते हुए इसे हुड्डा की व्यक्तिगत राय बताया है। मामला उस समय और संवेदनशील हो गया जब पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को सार्वजनिक रूप से…

‘हैपनिंग हरियाणा 2.0’ का आगाज, सैनी बोले- प्रवासी हरियाणवी हमारी ताकत, निवेश से आगे बढ़कर दें अपनी भागीदारी

हरियाणा सरकार ने प्रदेश में औद्योगिक और आर्थिक गतिविधियों को नई रफ्तार देने के लिए मुंबई से ‘हैपनिंग हरियाणा 2.0’ के तहत ग्लोबल कैपिटल कैंपेन की शुरुआत की है। देश की आर्थिक राजधानी में आयोजित इस अभियान के जरिए सरकार ने निवेशकों के सामने हरियाणा की संभावनाओं को रखा और बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित करने की उम्मीद जताई। 23 से 25 अगस्त तक चलने वाले तीन दिवसीय इन्वेस्टर समिट के दौरान 66 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों से जुड़े समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। इस अभियान को केवल निवेश जुटाने तक सीमित नहीं…

सीजनल फ्लू में जल्दी रिकवरी के लिए क्या खाएं? डाइट में शामिल करें ये चीजें, इनसे बनाएं दूरी

मौसम में बदलाव के साथ सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में खराश, बुखार और शरीर में दर्द जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। कई बार ये लक्षण सीजनल फ्लू की वजह से भी हो सकते हैं। फ्लू होने पर व्यक्ति को सिर्फ बीमारी ही परेशान नहीं करती, बल्कि कमजोरी, भूख कम लगना और शरीर में पानी की कमी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। ऐसे में केवल दवाओं पर निर्भर रहने के बजाय खानपान पर भी ध्यान देना जरूरी है। बीमारी के दौरान शरीर को संक्रमण से लड़ने के लिए पर्याप्त ऊर्जा और पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इसलिए इस समय…

वंदे मातरम् विवाद पर शिमला में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, जयराम ठाकुर बोले- राष्ट्रगीत के सम्मान से समझौता नहीं

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में वंदे मातरम् के गायन को लेकर उठे विवाद के बीच भाजपा विधायक दल ने रविवार को शिमला के रिज मैदान पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ जवाबी धरना दिया। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में भाजपा विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने हुए धरने के दौरान भाजपा नेताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। कार्यक्रम के दौरान माहौल पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत नजर आया। भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने…

अकाली-भाजपा गठजोड़ पर मजीठिया का बड़ा संकेत, बोले- पंजाब की जनता चाहती है दोनों दल फिर आएं साथ

पंजाब की राजनीति में शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के बीच संभावित दोबारा गठबंधन को लेकर अटकलें लगातार तेज होती जा रही हैं। अब अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया का ताजा बयान ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी है। मजीठिया ने कहा है कि पंजाब के लोग चाहते हैं कि अकाली दल और भाजपा एक बार फिर राजनीतिक रूप से साथ आएं। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि गठबंधन को लेकर अंतिम निर्णय दोनों पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व को ही लेना है। एक इंटरव्यू के दौरान अकाली नेता से जब भाजपा के…