लाल डोरा विवाद के बीच पानी कनेक्शन की मांग तेज, मेयर ने प्रशासक से लगाई गुहार
चंडीगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले हजारों परिवार आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। खासकर 22 गांवों की लाल डोरा (फिरनी) सीमा से बाहर बने मकानों में रहने वाले लोगों को नियमित पेयजल कनेक्शन न मिलने के कारण लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब इस मुद्दे को लेकर नगर निगम स्तर पर फिर से आवाज उठाई गई है। चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी प्रशासक गुलाब चंद कटारिया को पत्र लिखकर लाल डोरा क्षेत्र से बाहर बसे परिवारों को अस्थायी जल कनेक्शन उपलब्ध कराने की…
