हरियाणा में प्रॉपर्टी आईडी को लेकर सख्त हुए CM सैनी, बोले- शिकायत पहुंची तो जिम्मेदार अफसरों पर होगी कार्रवाई
हरियाणा में प्रॉपर्टी आईडी से जुड़ी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि नागरिकों की प्रॉपर्टी आईडी संबंधी शिकायतें सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचने की स्थिति नहीं आनी चाहिए। यदि किसी व्यक्ति की समस्या का समाधान स्थानीय स्तर पर नहीं किया गया और शिकायत मुख्यमंत्री तक पहुंचती है, तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों का जल्द निपटारा कर लोगों को अनावश्यक परेशानी से राहत दी जाए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा…
