हरियाणा में दो नई निजी यूनिवर्सिटी को मिली मंजूरी, विश्वविद्यालयों की संख्या बढ़कर 29 हुई
राज्यपाल असीम कुमार घोष ने संशोधन विधेयक को दी स्वीकृति, रेवाड़ी की कुसुम इंटरनेशनल और गुरुग्राम की मास्टर्स यूनियन को मिली वैधानिक मान्यता हरियाणा में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में दो नए निजी विश्वविद्यालय जुड़ गए हैं। राज्य सरकार ने रेवाड़ी में संचालित कुसुम इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी और गुरुग्राम स्थित मास्टर्स यूनियन यूनिवर्सिटी को वैधानिक मान्यता दे दी है। विधानसभा में पारित हरियाणा निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक-2026 को राज्यपाल असीम कुमार घोष की मंजूरी मिलने के बाद प्रदेश में मान्यता प्राप्त निजी विश्वविद्यालयों की संख्या 27 से बढ़कर 29 हो गई है। विधि एवं विधायी विभाग के विशेष सचिव अमरजीत सिंह…
