CM सैनी के साथ सेल्फी लेने को बेताब दिखे विदेशी, ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की दिखी झलक

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सहजता और लोगों से आत्मीय तरीके से मिलने की शैली का असर अब देश की सीमाओं से बाहर भी देखने को मिला। अलग-अलग देशों से आए विदेशी नागरिकों ने मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात के दौरान उनके साथ सेल्फी ली और तस्वीरों के जरिए इस खास पल को यादगार बनाया। इस दौरान मुख्यमंत्री भी लोगों से पूरी गर्मजोशी के साथ मिले और उनके आग्रह को सहजता से स्वीकार किया। मुख्यमंत्री के साथ तस्वीर लेने के लिए विदेशी नागरिकों में दिखाई दिया उत्साह इस मुलाकात की खास बात रहा। आमतौर पर किसी राजनीतिक या सार्वजनिक…

हरियाणा में SC गरीब परिवारों के लिए फिर खुलेगा घर सुधार का रास्ता, 25 सितंबर से मिलेगा 80 हजार तक का लाभ

हरियाणा सरकार अनुसूचित जाति से संबंधित गरीब परिवारों को राहत देने के लिए डॉ. बीआर अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना को एक बार फिर शुरू करने जा रही है। योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले पात्र परिवारों को अपने पुराने मकान की मरम्मत और नवीनीकरण के लिए 80 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सरकार ने इसके लिए जिला स्तर पर पात्र लाभार्थियों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। योजना को 25 सितंबर से दोबारा लागू किए जाने की तैयारी है। प्रदेश सरकार की ओर से यह कदम ऐसे समय उठाया जा रहा…

हरियाणा में निवेश की नई दौड़, ‘हैपनिंग हरियाणा 2.0’ से पहले देशभर में रोड शो करेगा सैनी सरकार

हरियाणा सरकार ने प्रदेश को देश के बड़े औद्योगिक और निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करने के लिए अपनी अगली रणनीति पर काम तेज कर दिया है। नई औद्योगिक नीतियां लागू करने के बाद अब सरकार का फोकस संभावित निवेशकों तक सीधे पहुंचने और बड़े औद्योगिक समूहों को हरियाणा में निवेश के लिए आकर्षित करने पर है। इसी कड़ी में अप्रैल 2027 में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ‘हैपनिंग हरियाणा 2.0’ से पहले देश के प्रमुख कारोबारी केंद्रों में रोड शो, निवेशक सम्मेलन और व्यक्तिगत बैठकों का सिलसिला शुरू किया जाएगा। सरकार की योजना केवल निवेशकों को नीतियों और प्रोत्साहनों…

हरियाणा में प्रॉपर्टी आईडी को लेकर सख्त हुए CM सैनी, बोले- शिकायत पहुंची तो जिम्मेदार अफसरों पर होगी कार्रवाई

हरियाणा में प्रॉपर्टी आईडी से जुड़ी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि नागरिकों की प्रॉपर्टी आईडी संबंधी शिकायतें सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचने की स्थिति नहीं आनी चाहिए। यदि किसी व्यक्ति की समस्या का समाधान स्थानीय स्तर पर नहीं किया गया और शिकायत मुख्यमंत्री तक पहुंचती है, तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों का जल्द निपटारा कर लोगों को अनावश्यक परेशानी से राहत दी जाए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा…

किसानों से लेकर सड़कों और अस्पतालों तक हरियाणा में विकास की रफ्तार तेज, 15.63 करोड़ से खरीदा जाएगा 25 हजार टन जिप्सम

हरियाणा सरकार ने प्रदेश में कृषि भूमि सुधार से लेकर पेयजल, सीवरेज, स्वास्थ्य, शिक्षा, जेल, न्यायिक परिसर और सड़क बुनियादी ढांचे से जुड़े कई बड़े प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में हुई हाई पावर्ड परचेज कमेटी की बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े विकास कार्यों और खरीद प्रस्तावों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में किसानों को राहत देने के साथ-साथ शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा, राजस्व मंत्री विपुल गोयल, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा और…

हरियाणा में पूर्व अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में बड़ा लाभ, पुलिस समेत कई पदों पर 20% आरक्षण

हरियाणा सरकार ने सेना से सेवा पूरी कर लौटने वाले पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरियों में आरक्षण और भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी सुविधाओं का दायरा बढ़ा दिया है। नई व्यवस्था के तहत पूर्व अग्निवीरों को अलग-अलग श्रेणी के सरकारी पदों पर क्षैतिज आरक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा पुलिस, वन और जेल विभाग से जुड़े कुछ पदों पर उन्हें विशेष रूप से 20 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा। मानव संसाधन विभाग ने आरक्षण नीति में संशोधन करते हुए इस संबंध में नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नई व्यवस्था एक सितंबर से प्रभावी होगी। सरकार ने इससे पहले पूर्व अग्निवीरों को…

हरियाणा में बेहतर इलाज की ओर बढ़ते कदम, सरकारी स्वास्थ्य तंत्र मजबूत करने पर सरकार का फोकस

हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं को आम लोगों के लिए अधिक सुलभ और प्रभावी बनाने की दिशा में राज्य सरकार लगातार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने पर जोर दे रही है। इसी बीच राष्ट्रीय स्वास्थ्य लेखा अनुमानों से सामने आए प्रति व्यक्ति स्वास्थ्य खर्च के आंकड़े राज्य में चिकित्सा सेवाओं के इस्तेमाल और लोगों की जेब से होने वाले खर्च की तस्वीर पेश करते हैं। आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2018-19 में हरियाणा में प्रति व्यक्ति आउट-ऑफ-पॉकेट हेल्थ एक्सपेंडिचर 2,193 रुपये था, जो 2022-23 में बढ़कर 2,923 रुपये हो गया। हालांकि, इन आंकड़ों को सीधे तौर पर स्वास्थ्य सेवाओं के महंगा होने…

नितिन नवीन की टीम में हरियाणा का बढ़ा कद, छह नेताओं को राष्ट्रीय जिम्मेदारियां; धनखड़ की गैरमौजूदगी चर्चा में

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई राष्ट्रीय टीम के गठन में हरियाणा को खासा महत्व मिला है। राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची सामने आने के बाद यह साफ हो गया है कि पार्टी के केंद्रीय संगठन में हरियाणा से जुड़े नेताओं की भूमिका पहले के मुकाबले और व्यापक हुई है। राज्य से जुड़े छह प्रमुख चेहरों को अलग-अलग महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। हालांकि, नई टीम में अभी तक राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे ओमप्रकाश धनखड़ को जगह नहीं मिलना भी राजनीतिक और संगठनात्मक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। हरियाणा के लिए सबसे बड़ी नियुक्ति…

हरियाणा में पावर इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगा बड़ा बूस्ट, 26 हजार से ज्यादा नए ट्रांसफॉर्मर खरीदने को मंजूरी

हरियाणा सरकार ने प्रदेश की बिजली व्यवस्था को अधिक मजबूत और भरोसेमंद बनाने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई हाई पावर्ड परचेज कमेटी की बैठक में बिजली निगमों से जुड़े कई महत्वपूर्ण खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसके तहत प्रदेश में 26 हजार 161 नए ट्रांसफॉर्मर खरीदे जाएंगे। इसके अलावा बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लाइनमैन और सहायक लाइनमैनों के लिए हजारों सुरक्षा किट खरीदी जाएंगी। विभिन्न बिजलीघरों में गैस इंसुलेटेड स्विचगियर यानी जीआईएस-बे के निर्माण को भी हरी झंडी दी गई है। सोमवार को हरियाणा…

हरियाणा में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन पर नई सुविधा, आधार से पहचान होगी आसान; PMAY-U 2.0 लाभार्थियों को स्टांप शुल्क में बड़ी राहत

हरियाणा सरकार ने जमीन और मकान की खरीद-बिक्री से जुड़ी प्रक्रियाओं को अधिक सुविधाजनक और पारदर्शी बनाने के लिए दो अहम फैसले लिए हैं। पहले फैसले के तहत जमीन की खरीद-बिक्री के दौरान खरीदार, विक्रेता और गवाह की पहचान सत्यापित करने के लिए आधार प्रमाणीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यह व्यवस्था पूरी तरह स्वैच्छिक रहेगी और आधार धारक की सहमति के बाद ही इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा। दूसरे फैसले में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 यानी पीएमएवाई-यू 2.0 के तहत पंजीकृत 60 वर्ग मीटर तक के मकानों के हस्तांतरण विलेख पर स्टांप शुल्क घटाकर महज 500 रुपये प्रति…

गुरुग्राम के शिक्षा क्षेत्र में जुड़ेगा नया अध्याय, मास्टर्स यूनियन यूनिवर्सिटी के लिए हरियाणा में बदलेगा कानून

गुरुग्राम। हरियाणा के तेजी से विकसित हो रहे गुरुग्राम शहर में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक और निजी विश्वविद्यालय स्थापित करने की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में ‘मास्टर्स यूनियन यूनिवर्सिटी’ की स्थापना से जुड़े प्रस्ताव को आगे बढ़ाने के लिए विधानसभा में संशोधन विधेयक लाने की मंजूरी दे दी गई है। विश्वविद्यालय स्थापित करने के लिए हरियाणा प्राइवेट यूनिवर्सिटीज एक्ट-2006 में आवश्यक संशोधन किया जाएगा। प्रस्तावित विश्वविद्यालय की स्थापना गुरुग्राम स्थित शांति फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से की जाएगी। सरकार के स्तर पर प्रस्ताव की निर्धारित…

रिहायशी इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा बढ़ेगा, हरियाणा में लीज की जमीन पर भी खुल सकेंगे नर्सिंग होम

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने रिहायशी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। अब डॉक्टरों के लिए नर्सिंग होम खोलने के नियमों में राहत दी गई है। नई व्यवस्था के तहत डॉक्टर केवल अपनी स्वामित्व वाली जमीन पर ही नहीं, बल्कि लीज पर लिए गए रिहायशी प्लॉट पर भी नर्सिंग होम स्थापित कर सकेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में मौजूदा नीति में संशोधन को मंजूरी प्रदान की गई। सरकार के इस फैसले से उन चिकित्सकों को विशेष राहत मिलने की उम्मीद है, जो अपनी जमीन नहीं…

हरियाणा में पानी से स्टार्टअप तक बड़े फैसले, कोचिंग संस्थानों पर भी शिकंजा; कैबिनेट ने दी कई प्रस्तावों को मंजूरी

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में जल संरक्षण, सिंचाई व्यवस्था, महिला उद्यमिता, शिक्षा, निजी कोचिंग संस्थानों के नियमन और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगाई गई। बैठक में राज्य विधानसभा का मानसून सत्र 27 अगस्त 2026 से बुलाने को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही विश्व बैंक के सहयोग से प्रस्तावित 5,714.80 करोड़ रुपये के ‘वाटर सिक्योर हरियाणा प्रोग्राम’ को भी स्वीकृति प्रदान की गई। सरकार का दावा है कि इस बहुआयामी जल कार्यक्रम से प्रदेश में सिंचाई ढांचे को आधुनिक बनाने, पानी की बचत करने,…

हरियाणा में शिक्षा व्यवस्था का होगा नया कायाकल्प, स्कूल से उच्च शिक्षा तक लागू होगी एकीकृत नीति

हरियाणा सरकार ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को नए सिरे से मजबूत करने की दिशा में व्यापक योजना पर काम तेज कर दिया है। सरकार का फोकस केवल विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सुविधाएं बढ़ाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि स्कूल स्तर से लेकर उच्च शिक्षा और कौशल विकास तक पूरे शिक्षा तंत्र को आपस में जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को इसी व्यापक बदलाव का आधार बनाया गया है। इसी दिशा में मंगलवार को पंचकूला में उच्चतर शिक्षा काउंसिल की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उच्चतर शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने की।…

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हरियाणा के हजारों कर्मचारियों को राहत, खाली पद न होने पर भी नहीं जाएगी नौकरी

हरियाणा सरकार ने वर्ष 2014 की नियमितीकरण नीतियों के तहत आने वाले कर्मचारियों को लेकर बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि पात्र कर्मचारियों को सेवा से बाहर नहीं किया जाएगा। जिन विभागों में नियमित पद उपलब्ध नहीं हैं, वहां कर्मचारियों को समायोजित करने के लिए अधिसंख्य यानी सुपरन्यूमरेरी पद सृजित किए जाएंगे। पात्र कर्मचारियों को उनके संबंधित पद के सबसे निचले वेतनमान में नियमित किया जाएगा। सरकार का यह फैसला खास तौर पर उन समूह-बी, सी और डी कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जो वर्ष…

हरियाणा में निष्क्रिय राशन कार्डों पर सरकार की नजर, लंबे समय से अनाज न लेने वालों की होगी जांच

हरियाणा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले सरकारी राशन की पात्रता को लेकर सरकार ने अब सख्ती शुरू कर दी है। लंबे समय से राशन डिपो से गेहूं और चावल का उठान नहीं करने वाले राशन कार्ड धारकों की पहचान की जा रही है। ऐसे परिवार जो लगातार कई महीनों से बायोमीट्रिक सत्यापन नहीं करा रहे हैं और सरकारी राशन भी नहीं ले रहे, उनके राशन कार्ड फिलहाल पोर्टल पर ब्लॉक किए जा रहे हैं। यह प्रक्रिया नागरिक संसाधन सूचना विभाग (क्रीड) और खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के स्तर पर की जा रही है। विभागीय…

बेटियों की पढ़ाई न रुके, हर 20 किमी पर खुलेगा सरकारी कॉलेज; हरियाणा में 500 प्रतिभाओं को मिलेगा Super-100 का मौका

हिसार। हरियाणा सरकार ने प्रदेश में उच्च शिक्षा को गांवों और छोटे कस्बों तक पहुंचाने तथा विशेष रूप से छात्राओं की पढ़ाई जारी रखने के लिए नई पहल का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में अब इस दिशा में प्रयास किए जाएंगे कि स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद कॉलेज दूर होने के कारण किसी बेटी को अपनी शिक्षा बीच में न छोड़नी पड़े। सरकार की योजना के तहत हर 20 किलोमीटर के दायरे में एक राजकीय कॉलेज स्थापित करने पर काम किया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश के प्रत्येक जिले में आधुनिक…

ग्रुप-डी कर्मचारियों के लिए खुला क्लर्क बनने का रास्ता, हरियाणा सरकार ने SETC परीक्षा को लेकर जारी किए सख्त निर्देश

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने कॉमन कैडर के ग्रुप-डी कर्मचारियों को क्लर्क पद पर पदोन्नति पाने के लिए एक अहम राहत दी है। लंबे समय से विभागीय स्तर पर आ रही अड़चनों के कारण SETC पार्ट-1 परीक्षा में शामिल नहीं हो पा रहे पात्र कर्मचारियों के लिए अब रास्ता साफ कर दिया गया है। राज्य के मानव संसाधन विभाग ने सभी संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि निर्धारित योग्यता पूरी करने वाले किसी भी कर्मचारी को कंप्यूटर दक्षता से जुड़ी इस परीक्षा में बैठने से नहीं रोका जाए। सरकार के इस फैसले से उन हजारों…

हर जिले में उद्योग, हर युवा को रोजगार का लक्ष्य, हरियाणा ने लॉन्च की नई एमएसएमई और एक्सपोर्ट पॉलिसी

करनाल। हरियाणा के गठन और विकास यात्रा के 60 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रदेश सरकार ने औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की बड़ी पहल की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को करनाल में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान हरियाणा प्रोग्रेसिव एमएसएमई एवं एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी-2026 का औपचारिक विमोचन किया। सरकार ने इस नई नीति के जरिए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को मजबूत करने, नए निवेश को आकर्षित करने, निर्यात बढ़ाने, आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने और युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर पैदा करने का रोडमैप सामने रखा है। नीति के…

जनता की शिकायतों पर अफसरों की लापरवाही देख भड़के महिपाल ढांडा, बोले- कुर्सी सेवा के लिए है, रौब दिखाने के लिए नहीं

सोनीपत। लघु सचिवालय में आयोजित जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में उस समय माहौल गरमा गया, जब एक शिकायत पर कार्रवाई के बजाय कथित तौर पर गलत रिपोर्ट तैयार किए जाने का मामला शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के सामने आया। अवैध कब्जे से जुड़ी शिकायत की सुनवाई के दौरान संबंधित कानूनगो के रवैये और कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि सरकारी पद जनता की सेवा के लिए हैं, आम लोगों पर अधिकार जताने के लिए नहीं। उन्होंने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और…