‘वंदे मातरम्’ विवाद पर गरमाई राजनीति, अनिल विज ने वारिस पठान और भगवंत मान दोनों पर साधा निशाना
हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर अपने तीखे बयानों से राजनीतिक माहौल गर्म कर दिया है। AIMIM नेता वारिस पठान के ‘वंदे मातरम्’ को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए विज ने कहा कि “जो भारत में रहना चाहता है, उसे वंदे मातरम् का सम्मान करना होगा।” उन्होंने राष्ट्रीय गीत के सम्मान को राष्ट्रगान के बराबर बताते हुए कहा कि उसका अपमान किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। अनिल विज ने कहा कि वंदे मातरम् देश की भावनाओं और स्वतंत्रता संग्राम की पहचान है। ऐसे में राष्ट्रीय गीत पर सवाल उठाना…
